West UP News Live: आम तोड़ने पर किशाेर को बंधक बनाकर पीटा, एक युवक ने की आत्महत्या
{"_id":"66554ff34770cad2730d1bfa","slug":"west-up-news-live-may-27-was-the-hottest-in-16-years-mercury-43-7-degrees-read-latest-news-2024-05-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: आम तोड़ने पर किशाेर को बंधक बनाकर पीटा, एक युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 28 May 2024 07:39 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 28 May 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
बिजनाैर न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:29 PM, 28-May-2024
रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी, सीजन में पहली बार 44 पार पहुंचा पारा
नौतपा में लगातार तप रही वेस्ट यूपी की धरती के बीच मंगलवार को तापमान ने फिर से रिकॉर्ड तोड़ दिया। सीजन में पहली बार पारा 44 डिग्री पर पहुंच गया। पिछले 22 साल में सबसे ज्यादा 28 मई का दिन गर्म दर्ज किया गया। अभी दो जून तक राहत मिलने के आसार नहीं है।

07:27 PM, 28-May-2024
मेरठ में एक युवक ने की आत्महत्या
मेरठ में गंगानगर क्षेत्र के कसेरूबक्सर मुख्य मार्केट में स्थित लैपटॉप रिपेयर करने वाले युवक ने अपनी दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने रजपुरा निवासी एक युवती के परिजनों पर मारपीट के बाद हत्या करके लटकाने का आरोप लगाया। फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
03:03 PM, 28-May-2024
बिजनाैर में आम तोड़ने का आरोप लगा किशोर को रस्सी से बांध कर पीटा
स्योहारा थाना क्षेत्र से सटे गांव में एक किशोर को आम के बाग में आम तोड़ने का आरोप लगा कर रस्सी से बांधकर जम कर मारपीट की। पेड़ से घंटो बांध कर रखा गया। सूचना मिलने पर पीड़ित किशोर की पहुंची तो उससे हर्जाने के तौर पर दो हजार रुपये की मांग की गयी। वेबस मां द्वारा दो हजार रुपये देने के बाद किशोर को बंधन मुक्त किया गया।
घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किशोर की मां ने थाने में तहरीर देकर किशोर को बंधक बनाने, मारपीट करने व कुकर्म का प्रयास करने का आरोप लगा कर कार्रवाई की मांग की हैं।

03:02 PM, 28-May-2024
कब्रिस्तान में मिला युवक का शव, पहचान नहीं
शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर मार्ग कब्रिस्तान के निकट एक 25 वर्ष से युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस में फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। शव की शिनाख्त न होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मंगलवार को सलेमपुर मार्ग के निकट कब्रिस्तान से कुछ लोगो को बहुत दुर्गन्ध आ रही थी। उन्होंने देखा कि कब्रिस्तान के निकट झाड़ियां के नीचे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। ग्रामीण मामले की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। जिसके चलते कैराना अमरदीप मौर्य, थाना प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।
घटनास्थल के निकट से नशे के इंजेक्शन व सीरीज मिली। शव 6 दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक की शिनाख्त न होने के पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सहारनपुर में मिट्टी से भरा ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की मौत
सहारनपुर में फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव अल्हेड़ी में मिट्टी से भरा ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसके नीचे दबकर राजकुमार 45 पुत्र संतु गंभीर रुप से घायल हो गया। आस पास खेतों में काम कर रहे लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजकुमार पडौसी गांव संभलहेडी के खाले से मिट्टी भर कर चढ़ाई चढ़ रहा था कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटता देख आस पास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकाला लेकिन तब तक उसका काफी खून बह चुका था। ग्राम प्रधान हुस्नआरा के पति मौलवी फारुख ने बताया कि राजकुमार के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। मात्र दो बीघा जमीन है। वह मजदूरी करके अपने परिवार की गुजर बसर कर रहा था।
10:48 AM, 28-May-2024
मनोरंजन क्लब परिसर में घुसा हाथी, फायरिंग कर खदेड़ा
कालागढ़ की हाईडिल कॉलोनी स्थित मनोरंजन क्लब परिसर में मंगलवार की सुबह हाथी घुस आया। सैर पर गए लोगों में अफरा तफरी मच गई।
मंगलवार की सुबह लगभग पांच बजे कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगलों से निकलकर एक हाथी उत्तराखंड जल विद्युत निगम की कालागढ़ स्थित कॉलोनी के मनोरंजन क्लब परिसर में घुस गया। हाथी उप महाप्रबंधक एवं अन्य अधिकारी आवासों के पीछे पहुंच गया।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने फौरन ही सूचना वन विभाग के गश्ती दलों को दी। गश्ती दलों ने मौके पर पहुंचकर तीन राउंड फायरिंग की। हाथी मनोरंजन क्लब के खेल के मैदान से होता हुआ चाहरदिवारी के नजदीक पहुंच गया।
क्रोध में आकर हाथी ने दीवार को सभी के सामने ध्वस्त कर दिया। कुछ देर के बाद हाथी जंगलों में वापस चला गया। इस दौरान सैर के लिए निकले हुए लोगों में अफरा तफरी मची रही। खेल के मैदान में कोई भी प्रवेश नहीं कर पाया।

10:40 AM, 28-May-2024
मुजफ्फरनगर मेे पुलिस ने मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार किए, तीन घायल
मुज़फ्फरनगर जनपद में शाहपुर थाना पुलिस व एसओजी के साथ हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए । पुलिस ने घायल बदमाशों सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है ।
थाना क्षेत्र के मंसूरपुर रोड पर चांदपुर भट्टे के पास बदमाशो व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश कस्बे के मौहल्ला गोकलपुर निवासी यश राणा, गांव काकड़ा के सनी व गोलू उर्फ रितिक घायल हो गए, जबकि पुलिस ने दो अन्य रितिक पुत्र पूरन व रक्षित निवासी काकड़ा को तीनो घायलों सहित गिरफ्तार किया है।
उनका एक साथी फरार हो गया है। पुलिस ने उनके पास से दो लूटे गए मोबाइल, 8800 नगद व लूट की घटना में प्रयुक्त स्कूटी के अलावा दो मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद किए हैं।

08:58 AM, 28-May-2024
कंकरखेड़ा में धर्म परिवर्तन कराने का मामला आया सामने
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक युवती ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर पति सहित अन्य ससुराल वालों पर धर्म परिवर्तन कराकर शादी कराने और फिर जिस्मफरोशी कराने का आरोप लगाया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ को जांच के निर्देश दिए हैं।08:57 AM, 28-May-2024
अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज और पीएल शर्मा जिला अस्पताल में सोमवार को 5001 मरीज पहुंचे। इनमें जिला अस्पताल में 1398 और मेडिकल कॉलेज में 3603 मरीज आए। चिकित्सकों का कहना है कि बढ़ती गर्मी सेहत के लिए हानिकारक है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि ओपीडी और आपातकालीन चिकित्सा विभाग में मरीजों की वृद्धि हो रही है। ज्यादातर रोगी शरीर के तापमान में वृद्धि, सुस्ती, कमजोरी और मुंह सूखने जैसे लक्षणों के साथ आ रहे हैं।
हीट स्ट्रोक को लेकर लापरवाही खतरनाक हो सकती है। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि लू-गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए बुजुर्गों और छोटे बच्चों को लंबे समय तक धूप में रहने से बचना चाहिए।
इससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है। आपातकालीन चिकित्सा विभाग में गर्मी से संबंधित समस्याओं वाले रोगियों में 30 से 40 प्रतिशत की वृद्धि देखी जा रही है। इनमें अधिकांश मरीज बुजुर्ग या फिर वे लोग हैं जिन्हें क्रोनिक श्वसन, हृदय और किडनी की बीमारियां हैं।

08:51 AM, 28-May-2024
West UP News Live: आम तोड़ने पर किशाेर को बंधक बनाकर पीटा, एक युवक ने की आत्महत्या
पश्चिमी यूपी में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले 16 साल में नौतपा में 27 मई सबसे गर्म रहा। सोमवार को तापमान 43.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो इस साल मई में सबसे अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बंगाल की खाड़ी से चले चक्रवाती तूफान रेमल से 48 घंटे बाद राहत मिल सकती है।
दूसरी ओर बिजली की समस्या भी लोगों को रुला रही है। शहर में कई जगहों पर फाल्ट के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रही। मोहकमपुर बिजलीघर क्षेत्र में फाल्ट के चलते 5 घंटे से अधिक समय तक बिजली नहीं रही। सिविल लाइन क्षेत्र के सूर्य नगर, प्रभात नगर आदि क्षेत्र में भी तीन घंटे बिजली नहीं रही।
पिछले पांच दिन से गर्मी का स्तर इतना बढ़ गया कि दिन में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार बढ़ते तापमान के बीच गर्मी में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। सोमवार को सड़कों पर दोपहर के समय कम ही लोग दिखाई दिए। मौसम कार्यालय पर न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।सोमवार को मेरठ का एक्यूआई 186 दर्ज किया गया। शहर में जयभीमनगर 232, गंगानगर 197, पल्लवपुरम 130, दिल्ली रोड 200, बेगमपुल 210 दर्ज किया गया।
गर्मी का असर नौतपा में तेज हो रहा है। पिछले सालों की तुलना में इस समय मौसम गर्म है और गर्मी रिकार्ड़ तोड़ रही है। अभी 48 घंटे तक गर्मी रहेगी। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान रेमल का असर 48 घंटे बाद थोड़ा दिख सकता है। - डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विवि