{"_id":"6aa806adda2294b9f8086fa8","slug":"vip-convergence-in-mahakals-city-mohan-bhagwat-nitin-nabin-awdheshanand-and-manoj-muntashir-to-visit-ujjain-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4724008-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: महाकाल की नगरी में 17 से VIP का महासंगम, मोहन भागवत-नितिन नबीन-अवधेशानंद और मनोज मुंतशिर आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: महाकाल की नगरी में 17 से VIP का महासंगम, मोहन भागवत-नितिन नबीन-अवधेशानंद और मनोज मुंतशिर आएंगे
Mon, 14 Sep 2026 10:46 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 10:46 PM IST
सार
उज्जैन में 17 से 19 सितंबर तक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन मौजूद रहेंगे। शिप्रा तट पर 25 लाख दीप प्रज्वलित होंगे। युवा धर्म संसद में संत, विचारक और प्रसिद्ध हस्तियां शामिल होंगी। वीआईपी मूवमेंट को लेकर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
महाकाल की नगरी में लगेगा वीआईपी लोगों का मेला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धार्मिक और सांस्कृतिक राजधानी उज्जैन इस हफ्ते देश की सबसे बड़ी हलचलों का केंद्र बनने जा रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एक साथ अवंतिका नगरी में मौजूद रहेंगे। 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले इस महाआयोजन में देश के नामचीन संत, विचारक और बॉलीवुड हस्तियां भी शिरकत कर रही हैं। प्रशासन और पुलिस विभाग के साथ-साथ संघ व भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अभूतपूर्व समागम के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार उज्जैन प्रवास पर आ रहे हैं। 17 सितंबर की शाम शिप्रा तट पर सेवा संकल्प के तहत 25 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे, जो अपने आप में एक अद्भुत नजारा होगा। नितिन नवीन इस विहंगम दृश्य के साक्षी बनेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दौरान उनकी संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत से भी अहम मुलाकात हो सकती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-शिवपुरी: शराब दुकान में तोड़फोड़ और आगजनी, सरपंच-जनपद सदस्य समेत 21 गिरफ्तार; अन्य आरोपियों की तलाश जारी
विज्ञापन
RSS प्रमुख मोहन भागवत का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
आरएसएस के मालवा प्रांत प्रचार प्रमुख जयशंकर शर्मा के अनुसार, डॉ. मोहन भागवत का प्रवास राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टिकोण से बेहद अहम है। 17 सितंबर की दोपहर को संघ प्रमुख का उज्जैन आगमन होगा। जिसके बाद वे कोयला फाटक स्थित मनोरमा महाकाल गार्डन में संघ पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं संग विशेष रणनीतिक बैठक और मुख्य उद्बोधन देंगे। महाकाल परिसर (अरविंद नगर) में उज्जैन महानगर के स्वयंसेवकों को विशाल संबोधन होगा। 18 सितंबर सुबह 11:00 बजे वे देवास रोड स्थित गीता भवन में युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। इंदौर में (इसके बाद 19 सितंबर की सुबह प्रस्थान) संघ प्रमुख के सरदारपुरा स्थित संघ कार्यालय आराधना भवन जाने की भी प्रबल संभावना है।
युवा धर्म संसद - अवधेशानंद गिरी से लेकर मनोज मुंतशिर तक का लगेगा जमावड़ा
देवास रोड स्थित गीता भवन में 17 से 19 सितंबर तक तीन दिवसीय युवा धर्म संसद का भव्य आयोजन हो रहा है। मध्य प्रदेश में सेवाज्ञ संस्थानम् यह पहला ऐतिहासिक कार्यक्रम है। इसमें देश की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हो रही हैं। इनमें जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, प्रख्यात कथावाचक आचार्य पुण्डरीक गोस्वामी, प्रसिद्ध गीतकार एवं लेखक मनोज मुंतशिर, IIM इंदौर के डायरेक्टर हिमांशु राय, वरिष्ठ पत्रकार विष्णु प्रकाश त्रिपाठी शामिल हैं। 18 सितंबर को सुबह 11 बजे संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत इसी मंच से देश के युवाओं से सीधा संवाद करेंगे और उन्हें राष्ट्र निर्माण का संकल्प दिलाएंगे। दो दिग्गजों (भागवत और नितिन नबीन) के एक साथ उज्जैन में होने के कारण सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए रूट डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।
