फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Cartridges were being manufactured in a firecracker factory; 40 quintals of 'sutli bombs' found

बिजनौर: पटाखा फैक्टरी में बनाए जा रहे थे कारतूस, 40 क्विंटल सुतली बम और 1237 किलो विस्फोटक बरामद

Mon, 14 Sep 2026 09:38 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 14 Sep 2026 09:38 PM IST
सार

चौकपुरी में पटाखा फैक्टरी में 50 किग्रा की अनुमति थी, लेकिन इससे कहीं ज्यादा बारूद बरामद हुआ है। यहां से बिना बिल ही पटाखों की सप्लाई कई राज्यों में की जा रही थी। इससे सरकार से टैक्स की चोरी भी यहां हो रही थी। फैक्टरी से 13 कारतूस और 23 कारतूस के खोखे भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Bijnor: Cartridges were being manufactured in a firecracker factory; 40 quintals of 'sutli bombs' found
गिरफ्तार दोनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के चौकपुरी स्थित बजरंग फायर वर्क्स पटाखा फैक्टरी में तीन दिनों तक चली जांच-पड़ताल के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। इस फैक्टरी से 1237 किलोग्राम विस्फोट (कच्चा माल) बरामद हुआ है, जबकि अनुमति सिर्फ 50 किलोग्राम की थी। उधर निर्मित सुतली बम भी अनुमति से 10 गुना ज्यादा 3959 किलोग्राम बरामद हुए हैं। पटाखा फैक्टरी का संचालन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर फैक्टरी का लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन

एसपी केके बिश्नोई ने सोमवार को बताया कि पटाखा फैक्टरी का संचालन करने वाले मोहम्मद यूसुफ निवासी मोहल्ला पीर शहीद काला नहटौर और गुफरान अहमद अंसारी निवासी नहटौर को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि राजस्व विभाग, अग्निशमन और फील्ड यूनिट की संयुक्त चेकिंग में फैक्टरी से एल्युमीनियम पाउडर 130 किलो, गंधक 559 किलो और पोटेशियम नाइट्रेट 548 किलो बरामद हुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल कच्चे माल की बरामदगी का आंकड़ा 1237 किलोग्राम है। जबकि लाइसेंस में एक समय में कच्चा माल सिर्फ 50 किलो ही रखा जा सकता है। उधर, सुतली बम 39 क्विंटल 59 किलोग्राम बरामद हुए हैं। निर्मित आतिशबाजी सिर्फ 400 किलो रखने की ही अनुमति थी। इसके साथ ही इस फैक्टरी में आतिशबाजी के साथ-साथ कारतूस भी बनाए जा रहे थे। 13 कारतूस और 23 कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने फैक्टरी को सील कर दिया है। जांच में यह भी सामने आया कि उक्त फैक्टरी का लाइसेंस आशीष बालियान के नाम पर है, जबकि किराए पर लेकर फैक्टरी का संचालन पकड़े गए दोनों आरोपी कर रहे थे। आशीष बालियान निवासी चौकपुरी से भी पुलिस ने लंबी पूछताछ की है।
 
विज्ञापन

महाराष्ट्र में की जा रही थी सुतली बम की आपूर्ति
पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए आरोपी मोहम्मद यूसुफ को मुल्ला बम भी कहते हैं, जिसे आतिशबाजी या पटाखे बनाने में महारत हासिल है। आरोपी मुल्ला बम सुतली बम बनाने के लिए कच्चा माल विस्फोटक अमजद निवासी पीरखेड़ा तहसील बासी जनपद उस्मानाबाद महाराष्ट्र से खरीदता था। इसके बाद सुतली बम बनाने के बाद अमजद को भी भेज दिए जाते थे। इस फैक्टरी में बने पटाखों को महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु आदि राज्यों में बेचा जा रहा था।
 

बिना बिल अवैध तरीके से रही थी खरीद-फरोख्त
आतिशबाजी बनाने के लिए जो कच्चा माल खरीदा जाता, उसका पक्का बिल नहीं होता था। वहीं आतिशबाजी बनाने के बाद भी कर चोरी करते हुए बिना पक्के बिल ही माल को दूसरे राज्यों में खपाया जा रहा था। खरीद-फरोख्त का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है।

बारूद के कारोबार में लग रहा था सऊदी का पैसा
पकड़े गए आरोपी गुफरान अहमद का भाई रिजवान अंसारी सऊदी अरब में रहता है। रिजवान ही बारूद के इस कारोबार में मोटी रकम लगा रहा था। भाई से पैसा मंगाने और लाने का काम गुफरान करता था। जिसे पुलिस मनी लॉन्ड्रिंग भी मान कर चल रही है। मुनाफा कमाने के बाद रकम को आरोपी आपस में बांट लेते थे।

ये भी देखें...
यूपी: मुजफ्फरनगर में मां और बेटे ने जहर खाकर जान दी, शराब के लिए पैसे मांगने पर हुआ विवाद; तड़पते हुए दम तोड़ा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed