10:47 PM, 28-Aug-2026
रक्षाबंधन: बिहार में आठ किलोमीटर की दूरी ने 23 वर्षों तक बनाए रखी दूरियां, मिटे शिकवे तो बहन ने बांधी राखी
औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड के बंगरे गांव में रक्षाबंधन पर भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला। 23 साल बाद कलावती देवी ने अपने भाई रामजी महतो की कलाई पर राखी बांधी। वर्षों पुरानी नाराजगी दूर होने पर भाई-बहन की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।
और पढ़ें
10:04 PM, 28-Aug-2026
समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत; दो गंभीर घायल उपचार जारी
समस्तीपुर के विद्यापतिनगर में एनएच-122बी पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डायल-112 की टीम ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें
09:42 PM, 28-Aug-2026
बिहार: बेगूसराय आयुर्वेद कॉलेज में 38 सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, नीट-2026 सफल छात्रों को मिलेगा मौका
बेगूसराय के राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय में नए सत्र के लिए 38 सीटों पर नामांकन का रास्ता साफ हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा और लगातार प्रयासों के बाद कॉलेज को प्रवेश की अनुमति मिली है। नीट-2026 में सफल विद्यार्थी मेरिट के आधार पर इन सीटों पर दाखिला ले सकेंगे।
और पढ़ें
09:03 PM, 28-Aug-2026
बिहार: सम्राट चौधरी करेंगे पैरा खिलाड़ियों का सम्मान, सोमन राणा को 30 लाख और झंडू कुमार को 15 लाख की राशि
राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राष्ट्रमंडल खेल-2026 के पदक विजेता पैरा खिलाड़ी सोमन राणा और झंडू कुमार को सम्मानित करेंगे। सोमन राणा को 30 लाख और झंडू कुमार को 15 लाख रुपये की खेल सम्मान राशि का चेक दिया जाएगा।
और पढ़ें
08:42 PM, 28-Aug-2026
पटना: सलाखों के पीछे मना रक्षाबंधन, बेऊर जेल में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र; भावुक हुए बंदी
रक्षाबंधन पर पटना के बेऊर स्थित आदर्श केंद्रीय कारा में बंदियों से मिलने बड़ी संख्या में परिजन पहुंचे। करीब 450 बंदियों के परिजनों ने मुलाकात के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, वहीं महिला बंदियों ने भी अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा।
और पढ़ें
08:32 PM, 28-Aug-2026
मुजफ्फरपुर: मेला देखने निकला 16 वर्षीय किशोर रातभर रहा लापता, सुबह मिला शव; हत्या की आशंका जांच से खुलेगा राज
मुजफ्फरपुर के पारू में मेला देखने निकला 16 वर्षीय किशोर रातभर लापता रहा। शुक्रवार को उसका शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें
08:22 PM, 28-Aug-2026
बिहार: छह IAS अफसरों का तबादला, सीवान के पूर्व डीएम विवेक रंजन मैत्रेय को मिली नई जिम्मेदारी
Bihar IAS Transfer: बिहार में अधिकारियों को इधर से उधर करने का सिलसिला जारी है। सीएम सम्राट चौधरी सरकार ने शुक्रवार को छह IAS अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। आइए जानते हैं कौन-कहां गए?
और पढ़ें
07:26 PM, 28-Aug-2026
सहरसा: सदर अस्पताल में आठ साल के बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया गलत इंजेक्शन देने का आरोप
सहरसा सदर अस्पताल में बर्र के डंक से घायल आठ वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही और गलत दवा देने का आरोप लगाकर हंगामा किया। हालांकि, ड्यूटी डॉक्टर ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
और पढ़ें
07:05 PM, 28-Aug-2026
निधन: बिहार राज्यगीत के रचनाकार कवि सत्यनारायण ने प्राण त्यागे; 74 आंदोलन के प्रखर रचनाओं से बनाई थी पहचान
बिहार राज्यगीत के रचनाकार सत्यनारायण 1974 के जेपी आंदोलन में अपनी प्रभावशाली कविताओं के लिए विशेष रूप से जाने जाते थे। उन्होंने हिंदी और भोजपुरी साहित्य की सात दशकों से अधिक समय तक सेवा की। उनके निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर है।
और पढ़ें
07:02 PM, 28-Aug-2026
भागलपुर: चार साल से लापता भाई की तलाश में निकली बहन, हाथ में राखी लेकर बोली- मिल गया तो बांधकर ही लौटूंगी
भागलपुर में रक्षाबंधन के दिन एक बहन हाथ में राखी लेकर चार साल से लापता भाई की तलाश में निकल पड़ी। अनु सिंह को उम्मीद है कि इस बार उनका भाई मिल जाएगा और वह उसकी कलाई पर राखी बांधकर ही वापस लौटेंगी। भाई के सुल्तानगंज में दिखने की सूचना मिलने के बाद वह पति के साथ वहां भी पहुंचीं।
और पढ़ें