{"_id":"6ae23ba06cf0d235420e442e","slug":"fire-breaks-out-at-a-furniture-warehouse-in-naya-bazar-12-fire-tenders-bring-it-under-control-in-6-hours-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159311-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नया बाजार में फर्नीचर गोदाम में लगी आग, 12 दमकल गाड़ियों ने 6 घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नया बाजार में फर्नीचर गोदाम में लगी आग, 12 दमकल गाड़ियों ने 6 घंटे में पाया काबू
विज्ञापन
नया बाजार के फर्नीचर गोदाम में आग पर काबू पाता दमकल कर्मी।
भिवानी। हांसी गेट से फूल चौक मार्ग पर नया बाजार स्थित मॉडर्न फर्नीचर हाउस के गोदाम में मंगलवार रात करीब दो बजे भीषण आग लग गई। आग से प्लाई बोर्ड, फेविकोल, केमिकल और मशीनरी समेत लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। 12 दमकल गाड़ियों की मदद से बुधवार सुबह आठ बजे तक स्थिति नियंत्रित की गई।
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आसपास फर्नीचर के अन्य गोदाम और गलियां संकरी होने के कारण आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल की बड़ी गाड़ी गोदाम के अंदर तक नहीं पहुंच सकी ऐसे में कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
गोदाम मालिक रोहित ने बताया कि मंगलवार रात करीब दो बजे उन्हें फोन पर आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। गोदाम में फर्नीचर बनाने के लिए प्लाई बोर्ड, अन्य सामग्री और मशीनें रखी थीं। आग से गोदाम क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर रखा सामान व फर्नीचर बनाने की मशीन जल गई। नुकसान का सटीक आकलन अभी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
संकरी गलियों में आग फैलने का खतरा
फायर ऑपरेटर सुनील कुमार और भूपेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल तक दमकल गाड़ियां पहुंचाना बड़ी चुनौती थी। आसपास अन्य फर्नीचर गोदाम होने के कारण आग फैलने का खतरा बना हुआ था लेकिन दमकल कर्मियों ने इसे आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोक लिया। प्रारंभिक जानकारी में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।