{"_id":"6ae23b7f9990fd397c0a29c7","slug":"case-registered-in-connection-with-the-disappearance-of-a-lab-technician-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-169525-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: लैब टेक्नीशियन के लापता होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: लैब टेक्नीशियन के लापता होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खानपुर। लैब टेक्नीशियन के संदिग्ध परिस्थिति में लापता होने के मामले में पुलिस ने भाई की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने मंगलवार को थाने के बाहर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया था।
कस्बे के मोहल्ला बागवाला निवासी नीरज कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि उनके भाई कृष्ण कुमार वर्मा और डॉ. अजय कुमार वर्मा मिलकर केएसएम अस्पताल चलाते हैं। दोनों के बीच काफी समय से अस्पताल की साझेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। कृष्ण कुमार ने कई बार उन्हें इस विवाद के बारे में बताया था। गत 22 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे कृष्ण कुमार घर पर खाना खाने के बाद अस्पताल जाने की बात कहकर निकले थे।
अगले दिन सुबह नौ बजे तक घर नहीं लौटने पर उनकी तलाश शुरू की। अस्पताल पहुंचकर जानकारी करने पर डॉ. अजय और अन्य कर्मचारियों ने उनके अस्पताल नहीं आने की बात कही। काफी तलाशने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। आरोप लगाया कि अस्पताल की साझेदारी को डॉ. अजय कुमार ने उनके भाई के खिलाफ कोई अप्रिय घटना कर दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और भाई के जल्द बरामद किए जाने की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी डॉ. अजय कुमार वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।