फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :teenager who had gone to visit a fair with his brother and friends went

मुजफ्फरपुर: मेला देखने निकला 16 वर्षीय किशोर रातभर रहा लापता, सुबह मिला शव; हत्या की आशंका जांच से खुलेगा राज

Fri, 28 Aug 2026 08:32 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2026 08:32 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के पारू में मेला देखने निकला 16 वर्षीय किशोर रातभर लापता रहा। शुक्रवार को उसका शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :teenager who had gone to visit a fair with his brother and friends went
लापता किशोर का शव बरामद।

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र में गुरुवार को मेला देखने निकला 16 वर्षीय किशोर लापता हो गया। पूरी रात परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। शुक्रवार को किशोर का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतक अपने भाई और दोस्तों के साथ मेला देखने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। इसी दौरान परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को उसका शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान मुन्ना कुमार (16), पिता बाल्मीकि राय, निवासी मटिहानी पूर्वी टोला, पारू थाना क्षेत्र, मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि एक शव पड़ा होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर आम के बगीचे के पास मृतक की चप्पल और कपड़े मिले। ग्रामीणों ने लापता किशोर के परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने शव की पहचान मुन्ना कुमार के रूप में की।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि मेला देखने के बाद लौटने के दौरान बदमाशों ने मुन्ना की हत्या कर दी और शव को वहां फेंक दिया। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।


ये भी पढ़ें- बिहार: बारिश में डूबी सड़क, गड्ढों ने बढ़ाई आफत; मुजफ्फरपुर के दरधा बाजार चौक पर हादसों का खतरा

पूरे मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरैया, अभिजीत कौर ने बताया कि पारू थाना पुलिस को एक किशोर का शव मिलने की सूचना मिली थी। जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि मृतक मेला देखने के लिए निकला था। शुक्रवार को उसका शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान परिजनों ने की है।

उन्होंने बताया कि मृतक को आखिरी बार उसके भाई और दोस्तों के साथ देखा गया था। परिजनों के साथ ही मेला देखने गए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया है। मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

लापता किशोर का शव बरामद हत्या

ग्रामीणों व स्थानीय लोगों की जुटी भीड़।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed