फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   samrat-chaudhary-sports-honour-soman-rana-jhandu-kumar-national-sports-day-2026

बिहार: सम्राट चौधरी करेंगे पैरा खिलाड़ियों का सम्मान, सोमन राणा को 30 लाख और झंडू कुमार को 15 लाख की राशि

Fri, 28 Aug 2026 09:03 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2026 09:03 PM IST
सार

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राष्ट्रमंडल खेल-2026 के पदक विजेता पैरा खिलाड़ी सोमन राणा और झंडू कुमार को सम्मानित करेंगे। सोमन राणा को 30 लाख और झंडू कुमार को 15 लाख रुपये की खेल सम्मान राशि का चेक दिया जाएगा।

विज्ञापन
samrat-chaudhary-sports-honour-soman-rana-jhandu-kumar-national-sports-day-2026
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बिहार में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसीक्रम में 29 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पर शाम पांच बजे राष्ट्रमंडल खेल-2026 में पदक विजेता पैरा खिलाड़ियों सोमन राणा और झंडू कुमार को खेल सम्मान से सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रतिभावान पैरा खिलाड़ी सोमन राणा को 30 लाख रुपये व झंडू कुमार को 15 लाख रुपये की खेल सम्मान राशि का चेक देकर सम्मानित करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, सोमन राणा बिहार के गया जिले से संबद्ध उत्कृष्ट पैरा एथलीट हैं। उनका खेल सफर बॉक्सिंग से शुरू हुआ और वे राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग में प्रतिस्पर्धा कर चुके हैं। इसके बाद वे भारतीय सेना में शामिल हुए। वर्ष 2006 में जम्मू-कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में सेवा के दौरान लैंडमाइन विस्फोट में उन्होंने अपना दाहिना पैर खो दिया।
विज्ञापन


झंडू कुमार

जीवन के तीसरे दशक के उत्तरार्ध में पैरा एथलेटिक्स की शुरुआत करने के बावजूद उन्होंने निरंतर कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। वर्षों की कठिन मेहनत, निरंतर साधना और दृढ़ संकल्प के परिणामस्वरूप उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल-2026 में पुरुष F57 शॉट पुट में स्वर्ण पदक हासिल कर एतिहासिक सफलता प्राप्त की। इस उपलब्धि के साथ वे इस स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने।

विज्ञापन
विज्ञापन


जानें झंडू कुमार के बारे में
वहीं, झंडू कुमार का जन्म वर्ष 1997 में हरनौत, जिला नालंदा, बिहार में हुआ। वे बचपन में ही पोलियो से प्रभावित हो गए थे, जिससे उनके पैरों की गतिशीलता प्रभावित हुई। उनके परिवार को उनके इलाज पर अपनी सीमित आर्थिक बचत खर्च करनी पड़ी, जिसके कारण उन्हें गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। राष्ट्रमंडल खेल-2026 में पुरुष पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया।


सोमन राणा।

ये भी पढ़ें- बिहार: बारिश में डूबी सड़क, गड्ढों ने बढ़ाई आफत; मुजफ्फरपुर के दरधा बाजार चौक पर हादसों का खतरा

पीएम मोदी भी कर चुके हैं सम्मानित
दोनों खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। 'खेलो इंडिया संवाद' के दौरान माननीय प्रधानमंत्री ने श्री झंडू कुमार की संघर्षपूर्ण यात्रा और उपलब्धि की विशेष रूप से सराहना की। यह सम्मान उनकी उपलब्धियों के राष्ट्रीय महत्व तथा बिहार की खेल प्रतिभाओं की बढ़ती पहचान को दर्शाता है।

'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना के अंतर्गत निर्धारित सरकारी नियुक्ति के लिए दोनों खिलाड़ी पात्र हैं। दोनों खिलाड़ियों की ऐतिहासिक उपलब्धियां अन्य खिलाड़ियों के लिए दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर परिश्रम की प्रेरणादायी मिसाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed