फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir top news Omar Abdullah statement regarding Article 370, delimitation and elections

उमर का एलान: नहीं लड़ूंगा चुनाव, आतंकी से मेजर बोले- साहिल, मेजर शुक्ला बोल रहा हूं समेत जम्मू-कश्मीर की पांच बड़ी खबरें

Sat, 26 Jun 2021 05:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 26 Jun 2021 05:37 PM IST
सार

दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक के बाद जम्मू-कश्मीर में सियासी हलचल तेज हो गई है। सियासी नफा-नुकसान को आंकने के लिए राजनीतिक दल मंथन कर रहे हैं। अनुच्छेद-370 की बहाली, राज्य का दर्जा, परिसीमन और होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन
jammu kashmir top news Omar Abdullah statement regarding Article 370, delimitation and elections
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में सर्वदलीय बैठक के बाद श्रीनगर में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मीडिया से रूबरू हुए। उमर ने कहा कि हमें वहां (पीएम की सर्वदलीय बैठक में) गठबंधन के तौर पर नहीं बुलाया गया था। अगर ऐसा होता तो गठबंधन से केवल एक व्यक्ति को आमंत्रित किया जाता। हालांकि हमने बैठक में ऐसा कुछ नहीं कहा जो गुपकार गठबंधन के एजेंडे से बाहर हो।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


आतंकी के समर्पण की कहानी, मेजर बोले- साहिल, मेरी बात सुन, मेजर शुक्ला बोल रहा हूं...
कश्मीर घाटी में आतंक विरोधी अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाली सेना का एक बार फिर से मानवीय चेहरा देखने को मिला। शोपियां के हांजीपोरा में हुई मुठभेड़ के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। इसमें सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स की चौधरीगुंड सीओबी के मेजर शुक्ला मुठभेड़ के दौरान बेमनिपोरा शोपियां के एक स्थानीय आतंकी साहिल रमजान डार पुत्र मोहम्मद रमजान डार से आत्मसमर्पण करने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा: जून के अंत तक प्राथमिकता समूहों का सौ फीसदी होगा टीकाकरण    
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जिला और पुलिस प्रशासन को कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती करने को कहा है। इसमें जुर्माने के साथ अन्य प्रावधानों को अमल में लाया जाएगा। उधर, कोविड प्रबंधन में असाधारण कार्य के लिए सरकारी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने लोगों से टीकाकरण अभियान, संपर्क ट्रेसिंग और जोखिम वाली आबादी की सुरक्षा में जिला प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा: जम्मू-कश्मीर के लोगों की नाराजगी का केंद्र को हुआ अहसास, खैर..देर आए दुरुस्त आए    
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि आज शायद केंद्र सरकार को अहसास हो रहा है कि 5 अगस्त 2019 के बाद जो उन्होंने फैसले लिए हैं, उनसे जम्मू-कश्मीर के लोग नाराज हैं। केंद्र को जम्मू-कश्मीर के राजनेताओं से पहले ही वार्ता की पहल करनी चाहिए थी। खैर देर आए दुरुस्त आए।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


जम्मू-कश्मीर: दिसंबर 2021 या मार्च 2022 में आयोजित होगी जेके सेट की परीक्षा
जम्मू-कश्मीर स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट(जेकेसेट) की परीक्षा दिसंबर 2021 या मार्च 2022 में नेट के पैटर्न पर आयोजित की जाएगी। इसमें दो प्रश्न पत्र होंगे। पहले प्रश्न पत्र में शोध, गणित, उच्च शिक्षा, कंप्यूटर, शिक्षण, बौद्धिक क्षमता, संचार, आदि से संबंधित 100 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिनका उत्तर अभ्यर्थी को एक घंटे में देना होगा।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed