फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha said that by end of June 100 percent vaccination of priority groups will be done

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा: जून के अंत तक प्राथमिकता समूहों का सौ फीसदी होगा टीकाकरण

Sat, 26 Jun 2021 11:59 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 26 Jun 2021 11:59 AM IST
सार

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वास्थ्य विभाग को जून के अंत तक प्राथमिकता समूहों का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha said that by end of June 100 percent vaccination of priority groups will be done
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : @manojsinha_

विस्तार

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जिला और पुलिस प्रशासन को कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती करने को कहा है। इसमें जुर्माने के साथ अन्य प्रावधानों को अमल में लाया जाएगा। उधर, कोविड प्रबंधन में असाधारण कार्य के लिए सरकारी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने लोगों से टीकाकरण अभियान, संपर्क ट्रेसिंग और जोखिम वाली आबादी की सुरक्षा में जिला प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


उप-राज्यपाल ने शुक्रवार को कोविड टास्क फोर्स की बैठकों में उपायुक्तों, एसपी और अन्य अधिकारियों से रोगी देखभाल प्रबंधन की जानकारी ली। उप-राज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कोविड मामलों में गिरावट है, लेकिन प्रशासन को अतिरिक्त सावधान रहने की जरूरत है। लोगों को कोविड दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए। कुछ क्षेत्रों में सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है जहां लोग कोविड के उचित व्यवहार का पालन नहीं कर रहे हैं। उपायुक्त, एसपी और समाज कल्याण विभाग कमजोर वर्गों, परिवारों और स्वास्थ्य कर्मियों को सहायता प्रदान करे। 
विज्ञापन


लोगों को प्राथमिकता पर दें सरकारी लाभ
उप-राज्यपाल ने कहा कि एसएएससीएम योजना के तहत लाभार्थियों को प्राथमिकता पर सरकारी लाभ दिया जाए। एक मजबूत तंत्र के माध्यम से जीवन और आजीविका दोनों को बचाने का काम किया जाए। 45 से अधिक आयु वर्ग में लोगों को 30 जून तक 100 फीसदी टीकाकरण किया जाए। ब्लॉक स्तर पर दैनिक कोविड रिपोर्ट तैयार की जाए। कोविड महामारी और इसकी चुनौतियों पर अधिक आबादी को जागरूक करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग, युवा सेवा व खेल विभाग जम्मू कश्मीर बैंक के सहयोग से व्यापक स्तर पर आईईसी अभियान चलाने पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक जिले में कोविड प्रबंधन में असाधारण कार्य के लिए चिकित्सा कर्मियों को पुरस्कृत करने को एक योजना तैयार करे। उन्होंने शेष दो आक्सीजन प्लांट को जल्द चालू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कश्मीर: आतंकी के समर्पण की कहानी, मेजर बोले- साहिल, मेरी बात सुन, मेजर शुक्ला बोल रहा हूं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed