फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   JK CM invites tourists, locals to visit Srinagar's Chrysanthemum Garden Srinagar

कश्मीर: ट्यूलिप के बाद अब गुल-ए-दाऊद की बहार, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन, पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल

Fri, 23 Oct 2026 05:11 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 23 Oct 2026 05:11 PM IST
सार

श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने क्राइसेंथेमम गार्डन (बाग-ए-गुल-ए-दाऊद) का उद्घाटन किया। लगातार दूसरे साल खुले इस गार्डन के जरिए सरकार पर्यटन सीजन को नया आकर्षण देने और अधिक पर्यटकों को कश्मीर की ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
JK CM invites tourists, locals to visit Srinagar's Chrysanthemum Garden Srinagar
गुलदाउदी गार्डन - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर में पर्यटन सीजन को बढ़ावा देने के लिए श्रीनगर में क्राइसेंथेमम गार्डन (बाग-ए-गुल-ए-दाऊद) को लगातार दूसरे साल पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए खोल दिया गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को गार्डन का उद्घाटन किया और देशभर से कश्मीर आने वाले पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों से भी यहां घूमने की अपील की।

विज्ञापन
Trending Videos

JK CM invites tourists, locals to visit Srinagar's Chrysanthemum Garden Srinagar
गुलदाउदी गार्डन - फोटो : बासित जरगर

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह गार्डन पर्यटकों को एक नया आकर्षण देने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। आमतौर पर पर्यटन सीजन की शुरुआत में बड़ी संख्या में लोग ट्यूलिप गार्डन देखने आते हैं, लेकिन इसके बाद के समय में पर्यटकों के लिए कोई खास आकर्षण नहीं था। इसी कमी को दूर करने और पर्यटन सीजन को नई रफ्तार देने के लिए क्राइसेंथेमम गार्डन तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

JK CM invites tourists, locals to visit Srinagar's Chrysanthemum Garden Srinagar
गुलदाउदी गार्डन - फोटो : बासित जरगर
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस बार गार्डन में काफी सुधार हुआ है और आने वाले समय में इसे और विकसित किया जाएगा। सरकार की कोशिश है कि हर साल यहां कुछ नया जोड़ा जाए, ताकि पर्यटकों को बार-बार आने का नया कारण मिले।
विज्ञापन

JK CM invites tourists, locals to visit Srinagar's Chrysanthemum Garden Srinagar
गुलदाउदी गार्डन - फोटो : बासित जरगर

उन्होंने बताया कि ट्यूलिप गार्डन के लिए फूलों के बल्ब बार-बार विदेश से मंगवाने पड़ते हैं, जबकि क्राइसेंथेमम गार्डन में इस्तेमाल होने वाले पौधे स्थानीय स्तर पर ही तैयार किए जाते हैं। इन पौधों को यहीं उगाया और बढ़ाया जाता है। इससे गार्डन के विकास में स्थानीय संसाधनों का उपयोग हो रहा है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे गार्डन की खूबसूरती का आनंद लें, तस्वीरें खींचें और यहां से यादगार अनुभव लेकर लौटें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed