कश्मीर घाटी में आतंक विरोधी अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाली सेना का एक बार फिर से मानवीय चेहरा देखने को मिला। शोपियां के हांजीपोरा में हुई मुठभेड़ के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। इसमें सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स की चौधरीगुंड सीओबी के मेजर शुक्ला मुठभेड़ के दौरान बेमनिपोरा शोपियां के एक स्थानीय आतंकी साहिल रमजान डार पुत्र मोहम्मद रमजान डार से आत्मसमर्पण करने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं।
{"_id":"60d6ac488ebc3e2ed6627382","slug":"major-shukla-surrendered-terrorist-sahil-during-the-encounter-in-shopian-hanjipora","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: आतंकी के समर्पण की कहानी, मेजर बोले- साहिल, मेरी बात सुन, मेजर शुक्ला बोल रहा हूं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: आतंकी के समर्पण की कहानी, मेजर बोले- साहिल, मेरी बात सुन, मेजर शुक्ला बोल रहा हूं...
Sat, 26 Jun 2021 09:55 AM IST
प्रशांत कुमार
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 26 Jun 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
आतंकी से आत्मसमर्पण की अपील करते चौधरीगुंड सीओबी के मेजर शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
शोपियां मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
मेजर शुक्ला- साहिल, मेरी बात सुन। मेजर शुक्ला बोल रहा हूं। चौधरीगुंड से। साहिल, तुम्हें मेरी आवाज आ रही है?
आतंकी साहिल- हां, आ रही है। आ रही है।
शोपियां मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
मेजर शुक्ला- हां, जब आवाज आ रही है तो मेरी बात सुनो। मैंने तुम्हें पहले भी मौका दिया। अब आखरी रिक्वेस्ट कर रहा हूं। अपना हथियार डाल दो, हाथ ऊपर करके बाहर आ जाओ। मैं इस बात की गारंटी दे रहा हूं अगर तुम हथियार डालकर बाहर आते हो तो तुम्हें कुछ भी नहीं होगा। अपने घरवालों, दोस्तों और मां-बाप को याद करो।
आतंकी साहिल- मुझे कुछ सब याद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
मेजर शुक्ला- तो जब सब याद है बच्चे, प्लीज मेरी रिक्वेस्ट है।
आतंकी साहिल- टेंशन मत लो।
विज्ञापन
शोपियां मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
मेजर शुक्ला- मेरी रिक्वेस्ट है। हथियार डालकर बाहर निकल आ, हाथ ऊपर करके। मैं चाहता हूं, तू सरेंडर करे। तेरे घरवालों को जानता हूं, तभी चाहता हूं, तू सरेंडर करे। उनके ऊपर जो दिक्कतें गुजरेंगी, वो तू नहीं समझ सकता। इसलिए बोल रहा हूं, सरेंडर कर। साहिल, सुन रहा है मैं क्या बोल रहा हूं?
आतंकी साहिल- थोड़ा वेट (इंतजार) करो।
इसके बाद आतंकी ने आत्मसमर्पण कर दिया।
आतंकी साहिल- थोड़ा वेट (इंतजार) करो।
इसके बाद आतंकी ने आत्मसमर्पण कर दिया।