फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Congress state president Ghulam Ahmad Mir said that center realized the displeasure of jammu kashmir people

कांग्रेस ने कहा: जम्मू-कश्मीर के लोगों की नाराजगी का केंद्र को हुआ अहसास, खैर..देर आए दुरुस्त आए

Sat, 26 Jun 2021 03:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 26 Jun 2021 03:10 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सर्वदलीय बैठक के माध्यम से केंद्र यूपी जैसे राज्यों में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए नया प्लेटफार्म खोज रही है। वहां भी सिर्फ उपलब्धियों के दम पर लोगों के दिलों की जीता नहीं जा सकता है। 

विज्ञापन
Congress state president Ghulam Ahmad Mir said that center realized the displeasure of jammu kashmir people
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि आज शायद केंद्र सरकार को अहसास हो रहा है कि 5 अगस्त 2019 के बाद जो उन्होंने फैसले लिए हैं, उनसे जम्मू-कश्मीर के लोग नाराज हैं। केंद्र को जम्मू-कश्मीर के राजनेताओं से पहले ही वार्ता की पहल करनी चाहिए थी। खैर देर आए दुरुस्त आए।

विज्ञापन


मीर ने कहा कि केंद्र सरकार को जल्द जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करना चाहिए। इसके साथ जम्मू-कश्मीर की जनता की सांविधानिक गारंटी कोे सुनिश्चित बनाना चाहिए। मीर ने कहा कि 5 अगस्त 2019 के केंद्र के फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर के हर खित्ते को नुकसान हुआ है। व्यापार, पर्यटन सहित अन्य क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हैं। किसी भी राज्य में लंबे समय तक सरकार के न होने पर ब्यूरोक्रेट विकल्प नहीं हो सकता है। ऐसी व्यवस्था से आम लोगों की पहुंच कम हुई है।
विज्ञापन


कहा कि जम्मू-कश्मीर को चुनी हुई सरकार का इंतजार है। राजनीतिक स्तर पर लोगों की पहुंच बढ़ती है और विकास को गति मिलती है। 5 अगस्त 2019 के फैसले के बाद केंद्र ने जिन राजनेताओं को बिना किसी अपराध के हिरासत या अन्य पाबंदियों में रखा है, उन्हें जल्द बहाल किया जाए। देश की लोकतंत्र प्रणाली में किसी भी क्षेत्र के लोगों को बंदी बनाकर फैसले नहीं थोपे जा सकते हैं। केंद्र को शायद अहसास हो रहा है कि जमीनी स्तर पर उनके द्वारा लिए गए फैसले गलत साबित हो रहे हैं। उन्हें लोगों को जवाब देना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अनुच्छेद 370 पर उमर बोले- हम अपने मिशन से पीछे नहीं हटेंगे, भले ही 70 सप्ताह या 70 महीने लग जाएं    

यह भी पढ़ें- कश्मीर: आतंकी के समर्पण की कहानी, मेजर बोले- साहिल, मेरी बात सुन, मेजर शुक्ला बोल रहा हूं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed