{"_id":"618ba76efc12e4400e5e4540","slug":"jammu-and-kashmir-news-including-police-recruitment-gelatin-sticks-recovered-in-doda-and-yv-sharma-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर की पांच बड़ी खबरें: वाईवी शर्मा भाजपा में शामिल, सब-इंस्पेक्टर भर्ती में सरकार ने उम्मीदवारों को दी ये छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर की पांच बड़ी खबरें: वाईवी शर्मा भाजपा में शामिल, सब-इंस्पेक्टर भर्ती में सरकार ने उम्मीदवारों को दी ये छूट
Wed, 10 Nov 2021 04:48 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 10 Nov 2021 04:48 PM IST
सार
चुनावी वैतरणी पार लगाने के लिए भाजपा अपने मिशन-50 प्लस को अमलीजामा पहनाने में जुटी हुई है। जम्मू के साथ ही कश्मीर संभाग में जनाधार वाले नेताओं को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। पुलिस विभाग में होने वाली भर्ती को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उधर, डोडा के जंगल क्षेत्र से दो भाइयों समेत चार संदिग्धों को सेना ने हिरासत में लिया है। विस्तार से पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें...
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू और कश्मीर संभाग के व्यापारियों में अच्छी पैठ रखने वाले व्यापार जगत के नेता वाईवी शर्मा ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। शर्मा की दोनों संभागों के व्यापारियों पर अच्छी पकड़ है। वह कांग्रेस में भी रह चुके हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
बड़ा फैसला: सब-इंस्पेक्टर भर्ती में सरकार ने उम्मीदवारों को दी ये छूट, पद भी बढ़ाए गए
पुलिस विभाग में होने वाली भर्ती को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उप-राज्यपाल कार्यालय की ओर से कहा गया है कि सरकार ने उप-निरीक्षकों की भर्ती में उम्मीदवारों के लिए आयु छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है। आयु सीमा 28 से बढ़ाकर 30 वर्ष कर दी गई है। इसके साथ ही पदों की संख्या 800 से बढ़ाकर 1200 कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
अहम फैसला: दो वयस्कों का शादी करने का फैसला उनका निजी अधिकार, संविधान में मान्य है यह
जम्मू-कश्मीर व लद्दाख उच्च न्यायालय ने कहा कि जब दो वयस्क आपसी सहमति से एक-दूसरे को जीवन साथी के रूप में चुनते हैं, तो यह उनकी निजी पसंद का परिचायक होता है। उनका फैसला किसी वर्ग और समूह की सोच के आगे झुक नहीं सकता। न्यायमूर्ति ताशी रबस्तन की पीठ ने मुस्लिम पर्सनल लॉ और रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह करने वाले एक जोड़े की याचिका का निपटारा करते हुए संबंधित पुलिस को उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: जिलेटिन स्टिक के साथ डोडा के चार युवक हिरासत में, सेना ने धारा टॉप इलाके से पकड़ा
जम्मू संभाग में डोडा के जंगल क्षेत्र से दो भाइयों समेत चार संदिग्धों को सेना ने हिरासत में लिया है। इनके पास से चार जिलेटिन स्टिक और फॉस्फोरस सल्फेट बरामद किया गया है। इन संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर: बर्फबारी वाले इलाकों में भेजा जाएगा तीन माह का राशन
जम्मू संभाग में बर्फबारी वाले इलाकों में तीन माह का राशन दिसंबर माह से भेजा जाएगा। इसके लिए औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। गोदामों से अब डिमांड के हिसाब से राशन वितरित किया जा रहा है। संभाग के डोडा, रियासी और रामबन में जनवरी से लेकर मार्च तक हालात असामान्य होते हैं। बर्फबारी के कारण लोगों को खाद्य सामग्री की विशेष जरूरत रहती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें