{"_id":"618b5b2605e34f4a882b1818","slug":"jammu-and-kashmir-four-youths-of-doda-with-gelatin-sticks-in-custody-army-caught-from-dhara-top-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जिलेटिन स्टिक के साथ डोडा के चार युवक हिरासत में, सेना ने धारा टॉप इलाके से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जिलेटिन स्टिक के साथ डोडा के चार युवक हिरासत में, सेना ने धारा टॉप इलाके से पकड़ा
Wed, 10 Nov 2021 11:14 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:14 AM IST
सार
डोडा में संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना पर सेना ने तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान चार संदिग्धों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
डोडा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग में डोडा के जंगल क्षेत्र से दो भाइयों समेत चार संदिग्धों को सेना ने हिरासत में लिया है। इनके पास से चार जिलेटिन स्टिक और फॉस्फोरस सल्फेट बरामद किया गया है। इन संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है। राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने मंगलवार को इन चारों को भद्रवाह शहर से चार किलोमीटर दूर धारा टॉप इलाके से पकड़ा। सेना ने संदिग्धों की मूवमेंट की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया तभी इन आरोपियों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- झकझोर देगा ये दर्द: इब्राहिम के जनाजे में उमड़ा जन सैलाब, लोग बोले- जन्नत को जहन्नुम बनाने पर तुले हैं आतंकी
विज्ञापन
बताते हैं कि सेना के जवानों को देखकर धारा गांव के इन चारों युवकों ने अपने पास रखा सामान आग में फेंक दिया। हालांकि, सेना ने मोबाइल समेत अधजले सामानों को बरामद कर लिया है। इनके सिम कार्ड से कांटैक्ट डिटेल्स जुटाने की कोशिश की जा रही है। सेना ने चारों युवकों को पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन