फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police recruitment age relaxation for aspirants in recruitment of Sub Inspectors in jammu kashmir Police

बड़ा फैसला: सब-इंस्पेक्टर भर्ती में सरकार ने उम्मीदवारों को दी ये छूट, पद भी बढ़ाए गए

Wed, 10 Nov 2021 03:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 10 Nov 2021 03:26 PM IST
सार

पुलिस भर्ती की अधिसूचना जारी होने के बाद से ही उम्मीदवार आयु सीमा को बढ़ाने की मांग कर रहे थे। उम्मीदवारों का कहना था कि दस साल बाद सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती हो रही है। ऐसे में युवाओं को आयु में छूट देनी चाहिए, ताकि कुछ लाभ मिल सके।

विज्ञापन
police recruitment age relaxation for aspirants in recruitment of Sub Inspectors in jammu kashmir Police
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : @JmuKmrPolice

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पुलिस विभाग में होने वाली भर्ती को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उप-राज्यपाल कार्यालय की ओर से कहा गया है कि सरकार ने उप-निरीक्षकों की भर्ती में उम्मीदवारों के लिए आयु छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है। आयु सीमा 28 से बढ़ाकर 30 वर्ष कर दी गई है। इसके साथ ही पदों की संख्या 800 से बढ़ाकर 1200 कर दी गई है। 

विज्ञापन


भर्ती में एनसीसी सर्टिफिकेट होल्डर युवाओं को बोनस अंक मिलेंगे। रियायत के अनुसार सी सर्टिफिकेट होल्डर को पांच, बी सर्टिफिकेट होल्डर को तीन और ए सर्टिफिकेट होल्डर को दो फीसदी बोनस अंक देने का फैसला लिया है। सब इंस्पेक्टरों की भर्ती पहली बार जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड जेकेएसएसबी द्वारा करवाई जा रही है।

विज्ञापन


10 नवंबर से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होकर 10 दिसंबर तक चलेगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 550 रुपये, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारो के लिए 400 रुपये शुल्क तय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- झकझोर देगा ये दर्द: इब्राहिम के जनाजे में उमड़ा जन सैलाब, लोग बोले- जन्नत को जहन्नुम बनाने पर तुले हैं आतंकी    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed