फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three months' ration will be sent to the snow-ravaged areas of Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर:  बर्फबारी वाले इलाकों में भेजा जाएगा तीन माह का राशन

Tue, 09 Nov 2021 11:42 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 09 Nov 2021 11:42 PM IST
सार

संभाग के डोडा, रियासी और रामबन जिले में जनवरी, फरवरी और मार्च माह का राशन दिसंबर माह में ही मिलेगा।  बर्फबारी के कारण लोगों को खाद्य सामग्री की विशेष जरूरत रहती है।
 

विज्ञापन
Three months' ration will be sent to the snow-ravaged areas of Jammu and Kashmir
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग में बर्फबारी वाले इलाकों में तीन माह का राशन दिसंबर माह से भेजा जाएगा। इसके लिए औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। गोदामों से अब डिमांड के हिसाब से राशन वितरित किया जा रहा है। संभाग के डोडा, रियासी और रामबन में जनवरी से लेकर मार्च तक हालात असामान्य होते हैं। बर्फबारी के कारण लोगों को खाद्य सामग्री की विशेष जरूरत रहती है। इन तीन जिलों के लगभग दस लाख से ज्यादा लोगों के लिए खाद्य सामग्री भेजी जा रही है। इन तीनों जिलों में लोगों को जनवरी, फरवरी और मार्च माह का राशन दिसंबर में मिलेगा।

विज्ञापन


राशन मिलने के बाद लोग बर्फबारी के दौरान परेशान नहीं होंगे। इसके अलावा लोगों के लिए पहले ही गैस सिलिंडर और अन्य चीजों की आपूर्ति कर दी गई है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के उपनिदेशक जावेद इकबाल ने बताया कि तीनों जिलों के लिए दिसंबर में तीन माह का राशन मुहैया करवाया जाएगा। राशन भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed