फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   former congress leader and chamber and commerce and industry former president yv sharma joins bjp

मिशन '50 प्लस' में जुटी भाजपा: पूर्व कांग्रेस नेता वाईवी शर्मा हुए भगवाधारी, जानिए जम्मू-कश्मीर में इनका सियासी रसूख

Wed, 10 Nov 2021 01:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 10 Nov 2021 01:18 PM IST
सार

पूर्व कांग्रेस नेता वाईवी शर्मा ने बुधवार को भाजपा का दामन थामा। इस दौरान उन्होंने जनहित के लिए काम करने के बात कही। शर्मा दोनों संभागों के व्यापारियों के बीच अच्छी पहचान और पैठ रखते हैं।

विज्ञापन
former congress leader and chamber and commerce and industry former president yv sharma joins bjp
पूर्व कांग्रेस नेता वाईवी शर्मा भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू और कश्मीर संभाग के व्यापारियों में अच्छी पैठ रखने वाले व्यापार जगत के नेता वाईवी शर्मा ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। शर्मा की दोनों संभागों के व्यापारियों पर अच्छी पकड़ है। वह कांग्रेस में भी रह चुके हैं। 

विज्ञापन


त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना की मौजूदगी में उन्होंने सदस्यता ली। जिसके बाद उन्होंने कहा कि भाजपा उन्हें जो जिम्मेदारी देगी, उसका पालन करते हुए लोगों की भलाई के लिए काम करूंगा। शर्मा चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के महासचिव और अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन


मिशन-50 प्लस को अमलीजामा पहनाने में जुटी भाजपा
जम्मू-कश्मीर में चुनावी वैतरणी पार लगाने के लिए भाजपा अपने मिशन-50 प्लस को अमलीजामा पहनाने में जुटी हुई है। जम्मू के साथ ही कश्मीर संभाग में जनाधार वाले नेताओं को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। सियासी पंडितों का कहना है कि प्रदेश में सरकार बनाने के लिए भाजपा को जम्मू संभाग के सभी जिलों में अपनी मजबूत स्थिति मजबूत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- झकझोर देगा ये दर्द: इब्राहिम के जनाजे में उमड़ा जन सैलाब, लोग बोले- जन्नत को जहन्नुम बनाने पर तुले हैं आतंकी    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed