{"_id":"615990478ebc3e334f7c2338","slug":"five-big-news-heroin-worth-rs-20-25-crore-recovered-from-uri-sector-search-operation-continues-in-arin-baul-area-of-bandipora","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बड़ी खबरें: उड़ी सेक्टर से 20-25 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद, बांदीपोरा के अरिन बाऊल इलाके में तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बड़ी खबरें: उड़ी सेक्टर से 20-25 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद, बांदीपोरा के अरिन बाऊल इलाके में तलाशी अभियान जारी
Sun, 03 Oct 2021 04:43 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 03 Oct 2021 04:43 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में सेना ने नियंत्रण रेखा के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी। जिसके बाद उन्होंने तलाशी अभियान शुरू किया। वहीं उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के अरिन बाऊल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। साथ ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 व 35ए की समाप्ति के बाद व्यवस्था बदल चुकी है।
विज्ञापन
jammu kashmir top news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में सेना ने नियंत्रण रेखा के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी। जिसके बाद उन्होंने तलाशी अभियान शुरू किया। जिसमें पुलिस ने 25-30 किलो के करीब हेरोइन, पाकिस्तान के बने बैग पैक, गन बैग और एक कैप बरामद किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के अरिन बाऊल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। वहीं सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों की तलाश की जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 व 35ए की समाप्ति के बाद व्यवस्था बदल चुकी है। व्यवस्था परिवर्तन के लिए लंबा संघर्ष चला और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी समेत अनेक बलिदानों से 370 के निरस्तीकरण का आनंद देश में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। व्यवस्था बदलने की खुशी है, लेकिन यह देखना जरूरी है कि मानसिकता बदली है या नहीं। अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद मानसिकता बदलने की जरूरत है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......
विज्ञापन
भारत माता की जय और जय हिंद के नारों की गूंज। उत्साह, जोश और देशभक्ति के जज्बे का प्रदर्शन। गांधी जयंती पर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा सुचेतगढ़ (जम्मू) जीरो लाइन पर स्थित आक्ट्राय पोस्ट ऐतिहासिक पलों का गवाह बनी। देशभक्ति के जयघोषों के बीच वाघा बॉर्डर की तर्ज पर इस पोस्ट पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का आगाज किया गया। बीएसएफ की 36वीं बटालियन की ओर से शुरू की गई इस रिट्रीट सेरेमनी में जवानों ने जोश दिखाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......
फसल बेचने पर 72 घंटे के भीतर भुगतान डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में जमा होगा। यह बात किसानों को धान की समय पर बिक्री और लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में 20 धान खरीद केंद्रों (मंडियों) का उद्घाटन (ई-लांच) करते हुए कही। पहली बार जम्मू-कश्मीर सरकार ने धान के अलावा गेहूं की खरीद शुरू कर दी है। किसानों को आश्वासन दिया कि भविष्य में ई-मंडियों की संख्या में और वृद्धि की जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......