फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Terrorists hiding in Arin Boul area of Bandipora, search operation continues

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा के अरिन बाऊल इलाके में छिपे आतंकी, तलाशी अभियान जारी

Sun, 03 Oct 2021 11:18 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 03 Oct 2021 11:18 AM IST
सार

बांदीपोरा जिले के अरिन बाऊल इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली जिसके बाद इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Terrorists hiding in Arin Boul area of Bandipora, search operation continues
आतंकी की तलाश में अभियान जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के अरिन बाऊल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। वहीं सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

इससे पहले 1 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर में पुलवामा पुलिस और सुरक्षकर्मियों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किया गया आतंकी निकोलोरा का रहने वाला है और उसका नाम शमीम सोफी है। वहीं इस दौरान सुरक्षाबलों ने हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक दहशतगर्द मारा गया। मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है। आपको बता दें कि सेना और सुरक्षा बलों की सख्ती से बौखलाए आतंकी नागरिक ठिकानों के साथ-साथ सेना के लोगों को भी अपना निशाना बनाते हुए हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई हथियारों की खेप बरामद

पाकिस्तानी सेना, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा कश्मीर में जिहाद के नाम पर आतंक फैलाने का जाल बुन रहे हैं। आतंकी संगठन मजबूर और गरीब तबके के युवाओं को टारगेट कर उनकी मजबूरी का फायदा उठाते हैं। यह खुलासा उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले बारामुला के उड़ी सेक्टर में कुछ दिन पहले दबोचे गए लश्कर के पाकिस्तानी आतंकी बाबर ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed