{"_id":"4c37eb0b48fd123ea72dccfd8dba75f9","slug":"two-young-men-die-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 22 Nov 2014 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबा से सटे दसकाल मेन मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद महेंद्रा वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब चार बजे कसबा से सटे दसकाल क्षेत्र के मेन रोड पर मोटरसाइकिल (जेके02 एआर 6504) से जम्मू जा रहे दो युवकों आशिक अली (18) पुत्र मोहम्मद हनीफ, लेकियात अली (25) पुत्र गुलाम कादिर निवासी सरोट, केरी रफ्ता विपरीत दिशा से आ रहे महेंद्रा वाहन की चपेट में आ गए।
महेंद्रा वाहन ने मोटरसाइकिल को इतनी जोर से टक्कर मारी कि वह दूर जा गिरी। इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिवार वालों के हवाले कर दिया। इस हादसे के बाद महेंद्रा वाहन का चालक मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश तेज कर दी है।