{"_id":"590778864f1c1b693c441b01","slug":"terrorists-involved-in-kulgam-incident-identified","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलगाम की घटना में शामिल आतंकियों की शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुलगाम की घटना में शामिल आतंकियों की शिनाख्त
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 02 May 2017 08:40 AM IST
विज्ञापन
मीडिया से बात करते आईजी एसजेएम गिलानी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में कैश वैन पर हमले में शामिल आतंकियों की शिनाख्त कर ली गई है। आईजी एसजेएम गिलानी ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में घटना में कुलगाम के उमर मजीद तथा उसके दो साथियों के शामिल होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। घटना शाम सवा चार बजे की है। इससे पहले पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में हमले में मारे गए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई ।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कश्मीर में इस साल की सबसे बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देते हुए आतंकियों ने कुलगाम जिले में जेके बैंक की कैश वैन पर हमला कर पांच पुलिस कर्मियों और बैंक के दो सुरक्षा गार्डों की हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि हमलावर आतंकी पुलिस वालों के हथियार भी लूट ले गए हैं। हिजबुल मुजाहिदीन ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए चार राइफलें लूटने का दावा किया है।
विज्ञापन