फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   attack on minister pro

मंत्री के पीआरओ पर पुलिसकर्मी ने किया हमला

Mon, 21 Nov 2016 11:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 21 Nov 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
attack on minister pro
क्राइम - फोटो : Demo Pic.
रियासत के उद्योग मंत्री के पीआरओ पर सरोर इलाके में एक पुलिसकर्मी द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मी ने पीआरओ को तेजधार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


पीआरओ की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिस पुलिसकर्मी ने हमला किया है, वह डीएसपी रैंक के एक अफसर के पीएसओ के रूप में तैनात है।

जानकारी के अनुसार मंत्री का पीआरओ रमेश चंद्र निवासी छन्नी करथोली रविवार की सुबह अपने घर से कार्यालय की तरफ जा रहा था। जब वह सरोर इलाके में पहुंचा तो उसे पुलिसकर्मी अमरजीत सिंह ने रोक लिया और मारपीट की। इसके बाद उसने तेजधार हथियार निकाल कर उसे जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के बाद वह भाग गया। 
विज्ञापन


पीआरओ ने बाड़ी ब्राह्मणा थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी को पकड़ने के लिए छापा भी मारा, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस का कहना है कि अभी हमला करने के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिसकर्मी को पकड़ने के बाद ही इसका पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed