{"_id":"5c7987f4bdec2273a74d1280","slug":"81551468532-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध रोकने को पुलिस को सहयोग दें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराध रोकने को पुलिस को सहयोग दें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। कस्बे के चिनाब दरिया के चादिया घाट पर पुलिस पब्लिक में तालमेल बढ़ाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। एसपी सूरम सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को अपराध को रोकने के लिए सहयोग देना चाहिए। समाज में अपराध की रोकथाम के लिए आम नागरिक का योगदान जरूरी है। लोग क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की जानकारी पुलिस को दें।
बैठक में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में युवाओं में नशे की लत, अपराध पर अंकुश लगाने, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करना, सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं के लिए भर्ती रैली करने, रात को कस्बे सहित मार्ग पर नाके बढ़ाने, क्षेत्र में संदिग्ध लोगों पर पहचान करना सहित अन्य मुद्दों पर लोगों ने विचार रखे। लोगों ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं में नशे की लत लग रही है। पुलिस इस धंधे में लिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ करवाई करे। रात को पुलिस गश्त बढ़ानी चाहिए ताकि अपराधिक किस्म के लोग पर अंकुश लग सके। इस अवसर पर कुलदीप कौर, दीपेश सिंह, सुरेश गुप्ता, कर्ण सिंह, सरपंच जगदीश शर्मा, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद थे।