{"_id":"5bbe5f90867a5528213a100c","slug":"181539202960-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ओवरलोडिंग पर दर्ज होगी एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब ओवरलोडिंग पर दर्ज होगी एफआईआर
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश करना शुरू कर दी है। दोमाना पुलिस स्टेशन में ट्रैफिक पुलिस की ओर से एक टाटा मैजिक में ओवरलोडिंग करने को लेकर चालक और मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा गया। एफआईआर दर्ज हो गई है।
डीटीआई राजिंदर कौर की ओर से उदयवाला के पास रूटीन नाका लगाया गया था। यहां एक टाटा मैजिक वाहन में आठ यात्रियों की जगह 22 यात्री बिठाए गए थे। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालक दीपक सिंह और मालिक अनूप सिंह के खिलाफ शिकायत की। परिवहन एक्ट के अलावा चालक को 279 और 336 के तहत भी दोषी पाया गया। इसके आधार पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि बार-बार ओवरलोडिंग के मामले सामने आ रहे हैं। इसकी वजह से आए दिन सड़क हादसे भी हो रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि अब ओवरलोडिंग करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।
----
ओवरलोडिंग रोकने को उठाया कदम
जम्मू में यह पहला मामला है। ओवरलोडिंग रोकने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। इसकी वजह से कई लोगों की जान चली जाती है। हमारी कोशिश है कि यहां भी ओवरलोडिंग बंद हो। उसके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
-जोगिंदर सिंह, एसएसपी ट्रैफिक पुलिस, जम्मू