{"_id":"5b03db084f1c1bd5408b7268","slug":"152697933113-rspura-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमशान घाट में शब मिलने पर क्षेत्र में सनसनी,सूचना मिलने पर पुलिस ने पुलिस ने दबाय गए शब को बाहिर निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शमशान घाट में शब मिलने पर क्षेत्र में सनसनी,सूचना मिलने पर पुलिस ने पुलिस ने दबाय गए शब को बाहिर निकाला
Updated Tue, 22 May 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। क्षेत्र के गांव त्रिंडिया के श्मशान घाट से एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढेे से निकाल कर कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह किसी ने पुलिस को सूचना दी कि क्षेत्र के गांव त्रिंडिया के श्मशान घाट में ताजा गड्ढा खोद कर उस पर मिट्टी डाली गई है। यह मामला संदिग्ध लग रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढे को देखा और उसे अपने घेरे में ले लिया। मौके पर पहुंचे पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों की देखरेख में गड्ढे की खोदाई कई गई जिसमें एक युवक का शव बरामद हुआ। उसकी पहचान राज कुमार (28) निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक बाड़ी ब्राह्मणा की एक फैक्टरी में काम करता था। जो कुछ दिन से लापता था। फैक्टरी के मालिक ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
उधर पुलिस ने शक के आधार पर एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान चंपा देवी पत्नी तरसेम लाल व अरुण कुमार पुत्र तरसेम लाल निवासी रामगढ़ के रूप में हुई है। पकडे़ गए दोनों भी उसी फैक्ट्री में काम करते हैं, जिससे उनकी जान पहचान हुई। हालांकि इस रहस्य का पर्दा नहीं उठ पाया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।