{"_id":"5acd19264f1c1b4b3e8b4670","slug":"15233907628-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा से लापता हुए प्रधान की फोटो सेना की वर्दी में सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलवामा से लापता हुए प्रधान की फोटो सेना की वर्दी में सोशल मीडिया पर वायरल
Updated Wed, 11 Apr 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
viral pic
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले से लापता व्यक्ति की सेना की वर्दी वाली फोटो मंगलवार को वायरल लापता व्यक्ति की सेना की वर्दी वाली फोटो वायरल होने से सनसनी (फोटो) होने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
पुलिस ने जब तहकीकात की तो पता चला कि उसने लोगों से काफी पैसे उधार ले लिए हैं। इसे लौटाने में असमर्थ होने की वजह से वह भूमिगत हो गया हो सकता है। पुलिस के अनुसार लोगों से उधार लेकर उन्हें चकमा देने के लिए गायब हो जाने का उसका पुराना रिकॉर्ड रहा है।
विज्ञापन
ऐसा उसने तीन साल पहले भी किया था जब वह कई दिनों के लिए लापता हो गया था। इस बार भी उसके लापता होने के पीछे भी कोई साजिश लग रही है। 50 वर्षीय शब्बीर अहमद लोन की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
विज्ञापन
परिवार वालों के अनुसार वह 18 मार्च को घर से निकला था और 4 अप्रैल तक उनके संपर्क में था। इसके बाद से उसका पता नहीं है। इस पर पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
लोन जिले के नीवा गांव के लोनपोरा का मुखिया भी रहा है। उसकी वर्दी में फोटो वायरल होने के बाद यह अंदेशा लगाया जा रहा था कि कहीं वह आतंकवाद में शामिल तो नहीं हो गया।