{"_id":"5acbb2504f1c1bf5618b67ff","slug":"15232988991-reasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौनी में वन विभाग के तीन कर्मचारी सस्पेंड़।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पौनी में वन विभाग के तीन कर्मचारी सस्पेंड़।
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी/रियासी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग पौनी में काम करने वाले तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें एक फारेस्टर भी शामिल है। वहीं लोगों से मिली शिकायतों पर माहौर में कार्यरत एक ग्रामसेवक को भी निलंबित कर दिया गया है।
बताया जाता है कि कुछ दिन पहले पौनी में वन विभाग ने मिट्टी से लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा। उसके चालक पर आरोप लगाया गया कि उसने वन क्षेत्र के अधीन आने वाले स्थान से मिट्टी उठाई है। ट्रैक्टर और चालक को छोड़ने के एवज में रुपए की मांग की गई। बाद में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें विभाग के कुछ कर्मचारी रिश्वत लेते हुए दिख रहे थे। इस पर डीएफओ सज्जाद चौधरी ने कड़ा संज्ञान लिया। फारेस्टर राजेश गुप्ता, बीट गार्ड रमेश कुमार तथा हेल्पर राम रतन को तत्काल सस्पेंड करने के आदेश जारी कर उनको रेंज कार्यालय पौनी में अटैच कर दिया।
वहीं माहौर में भी ग्रामसेवक कयूम के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के कारण माहौर के एसडीएम यासिन चौधरी ने उसको निलंबित करने के निर्देश जारी कर वेतन पर रोक लगा दी। सस्पेंड हुए सभी चारों कर्मचारियों पर विभागीय जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।