{"_id":"5c33b48fbdec2256d743d899","slug":"101546892431-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसपास की गतिविधियों पर रखें कड़ी निगाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आसपास की गतिविधियों पर रखें कड़ी निगाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने पुलिस लाइंस में दरबार लगा कर अधिकारियों व जवानों की समस्याएं सुनीं व शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। पुलिस महानिदेशक ने लोगों से अनुरोध किया कि वे अपने आसपास की गतिविधियों पर कड़ी निगाह रखें और संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति के बारे में पुलिस को तत्काल ही सूचित करें। पुलिस लोगों की सुरक्षा व सेवा के लिए है।
डीजीपी ने डीपीएल सांबा में पुलिस नियंत्रण कक्ष के भवन का उद्घाटन किया और पीसीआर के कामकाज की समीक्षा की आखिर में डीजीपी ने पुलिस लाइन सांबा में एक पौधरोपण किया। आईजीपी एमके सिन्हा ने अधिकारियों, जवानों को कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका की सराहना की और आम जनता को विश्वास में लेकर पुलिस को बेहतर बनाने के साथ ही खुफिया तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया।
इस मौके पर डीआईजी विवेक गुप्ता, एआईजी पर्सन राजेश्वर सिंह, एआईजी कल्याण मनोज पंडिता मोहम्मद शौर्य चौहान, अशोक शर्मा, मुश्ताक अहमद, फैसल कुरैशी आदि मौजूद रहे।