फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   highway

जम्मू-श्रीनगर हाईवे बहाल, ट्रकों को नहीं मिली आगे बढ़ने की अनुमति

विज्ञापन
highway
उधमपुर: जखेनी चौक पर वाहनों को रोकते हुए यातायात पुलिसकर्मी तथा हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी लाइने - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामबन। मौसम में सुधार होने पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही बहाल हो गई। यह मार्ग बारिश के कारण रामबन के मेहाड़ और पंथयाल में पस्सियां गिरने से लगभग 32 घंटों से बंद था।
विज्ञापन

लगातार बारिश होने से रामबन के मेहाड़ व पंथयाल में पहाड़ से पत्थर व मलबा गिरने पर बुधवार देर रात राजमार्ग बंद हो गया था। इसके बाद रामबन में राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। साथ ही उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। उधमपुर में अमरनाथ यात्रियों को भी रोक दिया गया था। साथ ही जम्मू से रवाना अमरनाथ यात्रा के जत्थे को रामबन के चंद्रकोट में रोका गया था।
विज्ञापन

मौसम में सुधार होने पर शुक्रवार सुबह राजमार्ग खोलने का काम शुरू हुआ। सुबह करीब 11 बजे सिंगल लेन तैयार कर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। पुलिस ने पहले बीच में फंसे वाहनों को रवाना किया। इनके निकलने के बाद अमरनाथ यात्रियों के वाहनों को रवाना किया गया। बाद में उधमपुर में रोके गए सैकड़ों वाहनों को भी आगे जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर करीब एक बजे तक वाहन लंबी कतारों में बढ़ते आ रहे थे। लेकिन, ट्रकों को पुलिस ने तीसरे दिन भी घाटी की तरफ रवाना नहीं किया। इन ट्रकों को बुधवार को ही उधमपुर में रोकना शुरू कर दिया था। ट्रक चालकों का कहना था कि अगर उनको जल्द आगे जाने की अनुमति नहीं मिलती है तो उनके वाहनों में रखे सामान के भी खराब होने की संभावना है।

उधमपुर: जखेनी चौक पर वाहनों को रोकते हुए यातायात पुलिसकर्मी तथा हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी लाइने

उधमपुर: जखेनी चौक पर वाहनों को रोकते हुए यातायात पुलिसकर्मी तथा हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी लाइने- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: हाईवे पर आराम करते हुए यात्री.

उधमपुर: हाईवे पर आराम करते हुए यात्री.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed