फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   army person of sirmaur died in sirinagar due to heart attack

सिरमौर के जवान की श्रीनगर में मौत

Thu, 19 Jan 2017 10:43 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Thu, 19 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तैनात सिरमौर के जवान की मृत्यु हो गई है। वह श्रीनगर में सीआरपीएफ (सेंटर रिजर्व पुलिस फोर्स) में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि ठंड की वजह से हार्ट अटैक होने से जवान की मौत हुई। बुधवार शाम तिरंगे से लिपटा हुआ जवान का शव पैतृक गांव गुमटी पहुंचा। जबकि वीरवार को पूरे सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ और पुलिस जवानों ने जवान को सलामी दी। जवान की अंतिम यात्रा में लोगों का भारी हुजूम उमड़ा।


45 वर्षीय सीआरपीएफ जवान अजमेर सिंह पालियो पंचायत के गुमली गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को उसकी परिजनों से बात भी हुई थी लेकिन बुधवार को वह मृत पाया गया। बुधवार शाम को उसकी पार्थिव देह गांव पहुंची। जबकि वीरवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया। जवान के बेटे पवन ने मुखाग्नि दी। गांव के श्मशानघाट में जवान को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


भारत माता की जय... और जब तक सूरज-चांद रहेगा अजमेर तेरा नाम रहेगा.., के नारों से पूरा परिवेश गूंज उठा। जवान के एक बेटा और एक बेटी है। बेटा वन विभाग में वन रक्षक के पद पर है तो बेटी पढ़ाई कर रही है। जवान के जाने से परिवार पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 जवान को अंतिम विदाई देने के लिए जिला परिषद सदस्य विनय कुमार, भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश चौधरी, एक्स सर्विसमैन मोर्चा के अध्यक्ष कैप्टन महेंद्र, पंचायत के उपप्रधान भूषण शर्मा, पूर्व प्रधान पूना राम, हंस राज के अलावा कई लोग मौजूद रहे। एसएचओ कालाअंब योगेंद्र सिंह ने बताया कि जवान की मृत्यु हार्ट अटैक की वजह से होने की बात कही जा रही है। लाइन से पुलिस की एक गार्द सैनिक को सम्मान देने के लिए गांव भेजी गई थी।
--------------
-----संजय भारद्वाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed