फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   महंगाई के खिलाफ बोला हल्ला

महंगाई के खिलाफ बोला हल्ला

Sat, 16 Dec 2017 06:47 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ बोला हल्ला
प्रदशऱ्न - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
रामपुर बुशहर। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर सीटू क्षेत्रीय कमेटी रामपुर ने केंद्र सरकार के खिलाफ शनिवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसमें सीटू रामपुर क्षेत्रीय कमेटी के तहत आने वाली सभी यूनियनों ने भाग लिया। सीटू कमेटी रामपुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगार के मुद्दे पर सता में आई थी। लेकिन सत्ता में आने के बाद से आज तक मोदी सरकार ने महंगाई को कम करने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाए।
विज्ञापन

गांव में मनरेगा के तहत मजदूरों को 100 दिन का रोजगार नहीं मिल रहा है। सीटू जिला अध्यक्ष बिहारी सेवगी और क्षेत्रीय कमेटी महासचिव कुलदीप ने कहा कि केंद्र सरकार के शासन में प्याज और टमाटर के दाम आसमान छू रहे। सिलेंडर के दाम 800 रुपये से पार चले गए। दालों के दाम 100 से लेकर 250 रुपये तक बढ़े हैं। किसानों को फसलों के दाम नहीं मिल रहे है। इस दौरान राम दास, जगदीश, रंजीत, तिवारी, विजय खन्ना, विकेश, मंगत, अंकित, जसबीर, मोहिंद्र, राजन, रानी, दिग्विजय, किशोर, रामचंद्र, अलोक, रामदासी, रेखा, वेद जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed