फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मतगणना केंद्र से 50 मीटर बाहर सुन पाएंगे चुनावों के परिणाम

मतगणना केंद्र से 50 मीटर बाहर सुन पाएंगे चुनावों के परिणाम

Sat, 16 Dec 2017 06:40 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
मतगणना केंद्र से 50 मीटर बाहर सुन पाएंगे चुनावों के परिणाम
मशीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
रामपुर बुशहर। प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर 18 दिसंबर को मतगणना होनी है। अ.जा. विधानसभा आरक्षित सीट रामपुर की मतगणना रामपुर छात्र स्कूल के सभागार में होगी। चुनाव नतीजे सुनने के लिए लोगों को सभागार से 50 मीटर दूर खड़ा होने की व्यवस्था रहेगी। इसके भीतर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा।
विज्ञापन

चुनाव मतगणना के दिन बड़े वाहनों की आवाजाही रामपुर से न होकर वजीर बावड़ी वाया झाकड़ी होकर करवाई जाएगी, जिससे रामपुर क्षेत्र में ट्रैफिक सुचारु रूप से चल सके। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था त्रिस्तरीय होगी, जिसमें आईटीबीपी और पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 18 दिसंबर को पुलिस थाना रामपुर, झाकड़ी सहित पुलिस चौकियों के करीब 70 जवान सभागार के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मोर्चा संभालेंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चुनाव मतगणना में जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों को छात्र स्कूल के स्टेज के साथ से गुजरना होगा, जहां उनकी जांच होगी। चुनाव मतगणना को लेकर रविवार को रिहर्सल की जाएगी, जिसमें चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों सहित पुलिस के जवानों को सुरक्षा के मद्देनजर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उधर, डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने बताया कि 18 दिसंबर को मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए तैनात जवानों के अलावा 70 अतिरिक्त जवान तैनात रहेंगे। शहर में सुचारु ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए बड़े वाहनों को वजीर बावड़ी वाया झाकड़ी होकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed