{"_id":"5ade03784f1c1b5d098b61ba","slug":"141524499320-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में पंजाब, हिमाचल बने संयुक्त विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में पंजाब, हिमाचल बने संयुक्त विजेता
Updated Mon, 23 Apr 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
खेल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में आयोजित वॉलीबाल व महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। वॉलीबाल स्पर्धा का आयोजन अंतर्राज्यीय व उपमंडल वर्ग में किया गया। दोनों वर्गों में दो दर्जन से अधिक टीमों ने भाग लिया। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विजेता व उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
अंतर्राज्यीय वर्ग में फाइनल मुकाबला पंजाब व हिमाचल की टीम के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमें एक-एक सेट से बराबरी पर थी। वर्षा होने के कारण मैच को रोकना पड़ा। दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। उपमंडल वर्ग में फाइनल मुकाबला नंदपुर व छाजपुर की टीमों के बीच हुआ। इसमें नंदपुर की टीम ने विजय हासिल की है। महिलाओं की रस्साकशी में जगोठी (दरशाल) ने प्रथम स्थान, शाकली ने द्वितीय तथा बंछुना ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष राधेश्याम, उपाध्यक्ष रंजना रेटका, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश भ्रांटा, एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा, शशिबाला, सत्यप्रकाश शुक्ला, रोशन लाल बांश्टू, सुधीर चौहान, रमेश नेगी, विजय मेहता, अरविंद धीमान, बलदेव रांटा, जयचंद धांटा आदि उपस्थित रहे।