{"_id":"cd82b61a-e416-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"policemen-gang-raped-with-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर ले जाने के बहाने तीन पुलिसवालों ने किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर ले जाने के बहाने तीन पुलिसवालों ने किया गैंगरेप
मंडी/ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2013 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी में तीन पुलिसकर्मियों ने खाकी को दागदार किया है। पुलिसकर्मियों ने मंदिर का रास्ता दिखाने के बहाने क्वार्टर में ले जाकर महिला से गैंगरेप किया।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को अदालत पेश किया गया जहां से उन्हें छह जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
सदर पुलिस थाना में महिला ने दर्ज शिकायत में बताया कि वह एक जुलाई को टारना माता मंदिर के दर्शन को गई थी। बस स्टैंड के पास पुलिस लाइन गेट के निकट उसे एक वर्दीधारी पुलिस कर्मी मिला।
विज्ञापन
महिला ने उससे टारना मंदिर का रास्ता पूछा तो उसने उसे मंदिर तक छोड़ने की बात कही। इस पर सिपाही पुलिस लाइन से अपनी वर्दी बदलकर आया और तिपहिया में बैठा कर मंदिर की जगह टारना स्थित अपने क्वार्टर में ले गया। वहां पुलिसकर्मी ने उसके साथ दुराचार किया।
महिला का आरोप है कि इसके बाद उसने उसे दो सौ रुपये पकड़ा दिए। थोड़ी ही देर बाद दो और पुलिसकर्मी कमरे में पहुंचे और उन्होंने भी दुराचार किया।
वह किसी तरह चंगुल से छूटकर कुल्लू की तरफ चली गई। इसके बाद मंगलवार को वह मंडी सदर थाना पहुंची और तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई।
उसकी शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 डी के तहत केस दर्ज कर लिया गया। तीनों आरोपियों की पहचान कांस्टेबल मान सिंह, भूप सिंह और सुभाष चंद के रूप में की गई है।