{"_id":"bb585280-e2e8-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"including-20-iam-32-officers-got-transferred-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 20 आईएएस समेत 32 अफसरों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 20 आईएएस समेत 32 अफसरों का तबादला
ब्यूरो/ शिमला
Updated Tue, 02 Jul 2013 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी उपचुनाव निपटते ही हिमाचल सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 20 आईएएस समेत 32 अफसरों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
तबादले की सूची में 20 आईएएस, 3 आईएफएस और 9 एचएएस अफसरों के नाम हैं। तीन जिलों कुल्लू, सोलन और सिरमौर के डीसी भी बदल दिए गए।
अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व, शहरी विकास, टीसीपी और हाउसिंग संभालने वाले पी. मित्रा को अब गृह विजिलेंस और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति का जिम्मा दिया गया है।
विज्ञापन
दीपक सानन को पशुपालन के साथ कृषि और अजय मित्तल को ट्रांसपोर्ट के बदले अब प्रशासनिक सुधार एवं प्रशिक्षण का काम दिया गया है। उद्योग महकमा देख रहे अतिरिक्त मुख्य सचिव डा.पीसी कपूर को अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता दिया है।
विज्ञापन
विनीत चौधरी को आईपीएच के साथ अब बागवानी भी दिया गया है। नई दिल्ली से लौटीं उपमा चौधरी को श्रम एवं रोजगार तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग का जिम्मा दिया गया है।
नरेंद्र चौहान पीडब्ल्यूडी का काम दोबारा देखेंगे। यह अतिरिक्त कार्यभार वीसी फारका के पास था।
गृह और विजिलेंस देख रहे तरुण श्रीधर को अब राजस्व, उद्योग और मत्स्य का काम दिया गया है। आईटी और सामाजिक न्याय देख रहे पीसी धीमान अब प्रधान आवासीय आयुक्त नई दिल्ली होंगे।
प्रशासनिक सुधार और ट्रेनिंग देख रहे संजय गुप्ता अब आईटी और परिवहन देखेंगे। आरडी धीमान को प्रधान सचिव शिक्षा और तकनीकी शिक्षा, के. संजय मूर्थि को सचिव शहरी विकास, टीसीपी, आवास और सहकारिता, एमडी एचआरटीसी ओंकार चंद शर्मा को मंडलीय आयुक्त मंडी, एमडी जीआईसी जेएस राणा को मंडलीय आयुक्त कांगड़ा, मंडलीय आयुक्त कांगड़ा बीआर वर्मा को सामान्य उद्योग निगम एमडी, सचिव लोक सेवा आयोग डा. आरएन बत्ता को एमडी एचआरटीसी लगाया है।
डा. संदीप भटनागर राज्य लोक सेवा आयोग के नए सचिव होंगे। आईएफएस अधिकारी जेएस वालिया को प्रबंध निदेशक राज्य वन निगम, विनीत कुमार को सदस्य सचिव राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नियुक्त किया है। जबकि संजय सूद को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से वापस वन विभाग में वापस भेज दिया है।
एचएएस अधिकारी बीसी बडालिया को निदेशक आयुर्वेद, राजीव शर्मा को एसी टू डीसी मंडी, डायरेक्टर विजिलेंस डीडी शर्मा को अतिरिक्त निदेशक पंचायती राज विभाग, अमित कश्यप को प्रबंध निदेशक राज्य सहकारी बैंक, गोपाल चंद को अतिरिक्त निदेशक ग्रामीण विकास विभाग और चमन दिल्टा को डायरेक्टर विजिलेंस लगाया गया है।
विकास लाबरू, राकेश कंवर और मदन चौहान नए डीसी
राज्य सरकार ने कुल्लू, सोलन और सिरमौर जिलों से तीनों डीसी बदले हैं। अब विकास लाबरू डीसी सिरमौर, राकेश कंवर डीसी कुल्लू और मदन चौहान डीसी सोलन होंगे।
डीसी कुल्लू शरभ नेगी को अब बंदोबस्त अधिकारी शिमला, डीसी सोलन मीरा मोहंती को निदेशक शहरी विकास, टीसीपी और हाउसिंग और डीसी सिरमौर प्रियतु मंडल को निदेशक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग लगाया गया है।