फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   civic amenities

हमीर उत्सव के नाम पर लोगों से जबरन उगाही पर आक्रोश

Wed, 09 Oct 2019 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के सरकारी कार्यालयों में हमीर उत्सव के नाम पर चंदा एकत्रित करने का खेल शुरू हो गया है। कार्यालयों में काम करवाने पहुंच रहे लोगों को जबरन 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक की पर्चियां थमाई जा रही हैं। इससे लोग भड़क गए हैं। लोगों ने सरकारी अधिकारियों पर तानाशाहीपूर्ण रवैया का आरोप लगाते हुए इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की है। हैरानी की बात है कि बिना लोगों को पूछे व उनकी सहमति लिए पर्चियां थमाई जा रही हैं। ताजा मामले में हमीर उत्सव को लेकर पर्चियां काटने का है।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय बड़सर, आरएलए कार्यालय बड़सर व तहसील कार्यालय बिझड़ी के अलावा अन्य कई सरकारी विभागों में भी राज्य स्तरीय हमीर उत्सव के नाम पर चंदा एकत्रित किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि तहसील कार्यालय में छोटे-छोटे काम के लिए पहुंचने पर भी 50 से 100 रुपये तक की पर्चियां काटी जा रही हैं। जबकि इन्हें काटने से पहले हमारी राय नहीं ली जा रही है। लोगों का कहना है कि जब सभी तरह के शुल्क देने के बाद हमारा काम हो रहा है तो सरकारी कार्यालयों में पर्चियां काटना गलत है। बिझड़ी तहसील कार्यालय को हमीर उत्सव के लिए 67, 000 पर्चियां जारी की गई हैं। जोकि केवल एक महीने के अंतराल में कार्यालय को उत्सव के सफल आयोजन के लिए जमा करवानी है। राज्य स्तरीय हमीर उत्सव का भार आम लोगों पर डाला जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में 85 वर्षीय बुजुर्ग की 100 रुपये की पर्ची काट दी गई। जबकि उम्र के इस पड़ाव में वे कहीं आने जाने में लाचार हैं। इस संदर्भ में एसडीएम बड़सर प्रदीप कुमार का कहना है कि हमीर उत्सव को लेकर टारगेट मिला तो है लेकिन जबरदस्ती किसी की पर्ची नहीं काटी जा सकती। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed