फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Send Rajinder Rana to the Assembly; he will become the voice of Sujanpur in the House: Jairam

राजेंद्र राणा को विधानसभा भेजें, सदन में बनेंगे सुजानपुर की आवाज : जयराम

Mon, 21 Sep 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 21 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Send Rajinder Rana to the Assembly; he will become the voice of Sujanpur in the House: Jairam
सुजानपुर के ज्याणा गांव में आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकु
हमीरपुर। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुजानपुर के विधायक कांग्रेस से हैं, लेकिन क्षेत्र की जनता की आवाज उठाने और सेवा के लिए भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा लगातार लोगों के बीच रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा प्रदेश के प्रमुख नेताओं में हैं और उन्हें विधानसभा पहुंचाने पर वह सदन में सुजानपुर की आवाज बनेंगे।
विज्ञापन

जयराम ठाकुर ज्याणा में भाजपा मंडल सुजानपुर और बमसन की ओर से आयोजित पंचायती राज प्रतिनिधि सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न पंचायतों से दो दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की सबसे छोटी और महत्वपूर्ण इकाई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने पंचायत चुनाव टालने का प्रयास किया और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी और अब पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, भोरंज से डॉ. अनिल धीमान व कमलेश कुमारी, जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, सर्व कल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष अभिषेक राणा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

जयराम के पक्ष और सुक्खू के विरोध में लगे नारे
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के पक्ष में मुख्यमंत्री पद के खूब नारे समारोह में लगे। हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो जयराम ठाकुर जैसा हो के नारों से पंडाल गूंज गया। जयराम ठाकुर के समारोह पंडाल में पहुंचते ही युवाओं ने उनके समर्थन में खूब नारेबाजी की। इस दौरान मौजूदा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ मुर्दाबाद की नारे भी लगे।

पंचायत प्रतिनिधियों को डरा रही सुक्खू सरकार : राणा
प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा ने बड़ी लड़ाई लड़कर पंचायती राज चुनाव करवाए। चुनाव जीतने के बाद भी सरकार ने चेयरमैन-वाइस चेयरमैन के चुनाव नहीं होने दिए। भाजपा को हाईकोर्ट जाना पड़ा और हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि 10 सितंबर से पहले सभी चुनाव करवाए जाएं। नादौन में बीडीसी चेयरमैन का चुनाव नहीं करवाया गया है। ये सरकार कोर्ट के आदेश को भी नहीं मान रही है। बड़सर के दो बीडीसी सदस्यों के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापे मरवाए गए, रिकाॅर्ड कब्जे में लिया गया। ये सरकार चुने हुए प्रतिनिधियों को डराने-धमकाने का काम कर रही है।


अस्पतालों में रूई तक नहीं, रोबोटिक सर्जरी में भी भ्रष्ट्राचार : आशीष
विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 1400 रुपये कनाल की दर से जमीन खरीदी और वही जमीन सरकार को 10 लाख रुपये कनाल के हिसाब से बेच दी। 10 लाख 60 हजार की 769 कनाल भूमि की वैल्यू 73 करोड़ रुपए बना दी गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 11 दिसंबर 2022 को शपथ ली और 30 दिसंबर को अपने और परिवार के खाते में 19 लाख रुपये डाले। मुख्यमंत्री को उन पर मान हानि का केस डालना है तो डाल दें, लेकिन जनता को जवाब देना होगा। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मरीजों को रूई और मामूली दवाइयां तक नहीं मिल रही हैं। करोड़ों रुपये से शुरू की गई रोबाटिक सर्जरी में भी खूब भ्रष्ट्राचार किया गया।

सुजानपुर के ज्याणा गांव में आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकु

सुजानपुर के ज्याणा गांव में आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed