पति की घर और पत्नी की पेड़ पर लटकी मिली लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननखड़ी क्षेत्र में दंपति के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पति की हत्या की गई है, जबकि महिला का शव घर से 200 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से लटका मिला है।
पुलिस ने व्यक्ति की हत्या का मामला दर्ज कर भादंसं की धारा 302 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि महिला के मामले में भादंसं 174 की कार्रवाई की जा रही है।
दो कत्लों से इलाके में सनसनी
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रामपुर के खनेरी अस्पताल भेजे हैं, जहां से शवों को पोस्टमार्टम के शिमला भेज दिया गया है। इस मामले को सुलझाने में पुलिस कई सवालों के जवाब ढूंढ रही है।
पति की हत्या किसने की और महिला ने आत्महत्या की है या फिर उसकी भी हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि एक महिला का शव पेड़ पर लटका हुआ है।
हत्या का शक
पुलिस दल ने मौके पर शव की पहचान अमिता उर्फ अनीता के रूप की। जब पुलिस उसके घर पहुंची तो महिला के पति प्रेम लाल पुत्र माघू राम गांव लंबीधार (शोड़ी) का शव वहां पड़ा मिला।
मौके से पुलिस को एक लोहे की रॉड भी मिली। प्रारंभिक जांच में प्रेम लाल के सिर पर चोट लगी पाई गई। पुलिस को खून से सने कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं, इन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने क्षेत्र के कुछ लोगों से पूछताछ भी की।