{"_id":"9f3dbfbc-6918-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"cold-wave-continues-in-himachal-despite-of-clear-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 30 से फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 30 से फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज
शिमला/ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2013 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में मौसम के फिर खराब होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शुरू होने वाला है। इसके चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। यह विक्षोभ कम गति का रहेगा। हालांकि, मध्यम व मैदानी भागों में बारिश या बर्फबारी लाने में यह सक्षम नहीं होगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार प्रदेश में फिर से मौसम खराब होने की संभावना है। इसके चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादलों व धूप के बीच लुकाछिपी चलती रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। दोपहर बाद शिमला सहित कई क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। आसमान पर बादल छाने से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज हुई है।
विज्ञापन
निदेशक की मानें तो बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान में अभी और उछाल आ सकता है। बीते 24 घंटों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। रविवार को राजधानी शिमला के न्यूनतम पारे में सुधार हुआ है। यहां का पारा 2 डिग्री से बढ़कर 3.8 डिग्री पर जा पहुंचा है। सुंदरनगर 0.6, भुंतर -0.9, कल्पा -7.9, धर्मशाला 5.8, ऊना 2.2, सलूणी 3.3, नाहन 5.0, केलांग -14.0, सोलन 0.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन