{"_id":"6a63ac5f12453652000bed89","slug":"waiting-for-gas-cylinders-for-a-month-10000-consumers-in-kotdhar-distressed-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-164269-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एक माह से गैस सिलिंडर का इंतजार, कोटधार के 10 हजार उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एक माह से गैस सिलिंडर का इंतजार, कोटधार के 10 हजार उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
बरसात में बढ़ी ग्रामीणों की दिक्कत, झंडूता गैस एजेंसी से जल्द सप्लाई बहाल करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के कोटधार इलाके में पिछले एक माह से गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं पहुंचने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में जहां लोगों को गैस सिलिंडर की ज्यादा जरूरत होती है, वहीं समय पर सप्लाई नहीं मिलने से ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। लोगों ने विभाग और गैस एजेंसी से जल्द गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है। कोटधार क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलवाड़, जेजवीं, धनी और पपलोआ के करीब तीन दर्जन गांवों की लगभग दस हजार आबादी इस समस्या से प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि झंडूता गैस एजेंसी से मिलने वाली गैस सिलिंडर की सप्लाई करीब एक महीने से नहीं पहुंची है। इसके चलते लोगों को गैस सिलिंडर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। क्षेत्र के सलवाड़, धनी, मरोतन, धनड़, सुह, भलयार, खरली, कोट, मल्होट, सिलवीं, ककरेड़, डोहग, खेड़ी, गाह घोड़ी, माकड़ी, डरोह, बुहाड़, कुठेरन, भदोल, बल्ही मरेटा, फुफली झलवाना सहित अन्य गांवों के लोग गैस सिलिंडर की सप्लाई आने का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अन्य गैस एजेंसियों की सप्लाई तो क्षेत्र में पहुंच रही है, लेकिन सरकारी गैस एजेंसी झंडूता की ओर से दी जाने वाली गैस सिलिंडर की सप्लाई करीब एक माह से नहीं आई है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में खाना बनाने के लिए गैस सिलिंडर की जरूरत ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में सप्लाई में देरी होने से परिवारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण श्याम सिंह परमार, रवि कुमार, कुलदीप सिंह, इंद्र सिंह, रमेश कुमार, आशा राम, प्रेम सिंह, इंदुबाला, रत्नी देवी, इंद्री देवी और शीला देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने विभाग से जल्द गैस सिलिंडर की सप्लाई बहाल करने की मांग उठाई है।
24 तारीख तक ऑनलाइन गैस बुकिंग करवा लें
झंडूता गैस एजेंसी के प्रबंधक उमेश शर्मा ने बताया कि कोटधार क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलवाड़, धनी, पपलोआ और जेजवीं में हर माह 25 तारीख को झंडूता गैस एजेंसी की ओर से गैस सिलिंडर की सप्लाई दी जाती है। इसके बाद पूरे सप्ताह इन पंचायतों के गांवों में लोगों को नियमानुसार गैस सिलिंडर वितरित किए जाते हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि हर माह की 24 तारीख तक ऑनलाइन गैस बुकिंग करवा लें, ताकि उन्हें गैस सिलिंडर लेने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।