फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   demands of employees

Bilaspur News: बिजली बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों की कमी पर यूनियन मुखर

Wed, 16 Sep 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
demands of employees
कई अनुभागों में दो-तीन कर्मचारी संभाल रहे काम
विज्ञापन

सुरक्षा उपकरण और अतिरिक्त स्टाफ उपलब्ध करवाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद तकनीकी कर्मचारी यूनियन बिलासपुर इकाई ने बिजली बोर्ड के बिलासपुर और घुमारवीं मंडलों में तकनीकी कर्मचारियों की कमी को दूर करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर उपायुक्त, अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड को ज्ञापन सौंपे। यूनियन ने कहा कि फील्ड में कर्मचारियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है, जिससे बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यूनियन के अनुसार कई विद्युत अनुभागों में पहले 15 से 20 कर्मचारी कार्यरत थे, जबकि वर्तमान में केवल दो या तीन कर्मचारी ही सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, कई अनुभागों में ट्रांसफार्मरों की संख्या बढ़कर 60 से 70 तक हो गई है। कर्मचारियों का कहना है कि कम स्टाफ के कारण काम का दबाव बढ़ रहा है और खंभे व बिजली लाइनों पर कार्य करते समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ज्ञापन में सभी तकनीकी कर्मचारियों को दस्ताने, बरसाती और सुरक्षा जूते सहित पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने की मांग की गई। दो-दो कर्मचारियों वाले अनुभागों में साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी की दो दिन के लिए ड्यूटी लगाने, एलटी लाइनों के आसपास पेड़ों की कटाई के लिए निविदाएं लगाने तथा फील्ड कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

यूनियन ने डेलीवेज टीमेट और प्रशिक्षु लाइनमैन के खंभों पर कार्य करने की पात्रता स्पष्ट करने तथा पात्र होने पर उन्हें टीएंडपी भत्ता देने, फोरमैन हरिलाल के लंबित एरियर का इसी माह भुगतान करने, निजी वाहनों से बोर्ड का कार्य करने वाले कर्मचारियों के वाहन भत्ते को बढ़ाने, विद्युत अनुभाग कार्यालयों में नया फर्नीचर उपलब्ध करवाने की मांग की। इसके अलावा डिवीजन कार्यालय में तकनीकी कर्मचारियों के कार्यों के लिए एक कर्मचारी की तैनाती, लाइनमैन के रिक्त पदों पर जल्द पदोन्नति के लिए डीपीसी करवाने, बोर्ड कॉलोनी के एसएसए क्वार्टरों की मरम्मत की मांग की। यूनियन ने अधिकारियों से मांगों पर जल्द कार्रवाई कर फील्ड स्टाफ की कमी दूर करने की मांग की, ताकि कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ-साथ उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed