फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   educational tour of students

Bilaspur News: विद्यार्थियों ने पुलिस थाना घुमारवीं का किया भ्रमण

Wed, 16 Sep 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
educational tour of students
घुमारवीं (बिलासपुर)। मिनर्वा माइंड गार्डन स्मार्ट स्टार्ट स्कूल घुमारवीं के विद्यार्थियों ने बुधवार को पुलिस थाना घुमारवीं का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबों से बाहर निकलकर वास्तविक जीवन की परिस्थितियों, सामुदायिक सेवाओं और पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित करवाना था। एएसआई नसीब खान ने बच्चों को बताया कि पुलिस स्टेशन में लोगों की शिकायतें किस प्रकार दर्ज की जाती हैं, शिकायतों से संबंधित रिकॉर्ड किस प्रकार सुरक्षित रखा जाता है। जांच किस प्रक्रिया के तहत की जाती है। विद्यार्थियों ने कंट्रोल रूम और कैमरा रूम की कार्यप्रणाली को समझा और पुलिस की ओर से आधुनिक तकनीक के माध्यम से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के बारे में जानकारी प्राप्त की। एसएचओ मस्तराम ने विद्यार्थियों को अच्छी आदतें अपनाने, अनुशासन में रहने, नियमों का पालन करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए केवल कक्षा में पढ़ाई करवाना ही पर्याप्त नहीं है। उन्हें वास्तविक जीवन की परिस्थितियों और समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों एवं संस्थानों से भी परिचित करवाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed