{"_id":"6aaa86c5e5973100ab0e50b2","slug":"students-won-in-quiz-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-167867-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: प्रश्नोत्तरी में समताप मंडल टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: प्रश्नोत्तरी में समताप मंडल टीम प्रथम
विज्ञापन
बजौरा पाठशाला में विश्व ओजोन दिवस पर हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय माध्यमिक पाठशाला बजौरा में बुधवार को विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह की प्रार्थना सभा में बच्चों को ओजोन परत के बारे में जानकारी देने के साथ हुई। शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि ओजोन का रासायनिक सूत्र ओ थ्री है और हर साल 16 सितंबर को यह दिवस मनाया जाता है। समताप मंडल में स्थित ओजोन परत हमारे लिए बेहद उपयोगी है, जबकि धरती पर यह एक विषैली गैस का रूप ले लेती है। वर्तमान में क्लोरोफ्लोरो कार्बन इस जीवनदायिनी परत को भारी नुकसान पहुंचा रही है। इस अवसर पर सामान्य ज्ञान और ओजोन परत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता के लिए वायुमंडल की परतों के नाम पर कुल 5 टीमें बनाई गईं। समताप मंडल टीम ने पहला स्थान हासिल किया। टीम में दिव्यांश, निकिता, अंकिता और पूनम शामिल रहीं। मध्य मंडल टीम से सुनाक्षी, प्रिंस, दिशा और वंशिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। क्षोभ मंडल टीम के नितिन जसवाल, सिया, अखिल और अक्षिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। यह पूरा कार्यक्रम स्कूल के इको क्लब के सौजन्य से आयोजित किया गया।