{"_id":"6aaa96dfb7e498c6b3098212","slug":"awareness-camp-in-college-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-167845-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: प्रश्नोत्तरी में अंजलि और रुचिका प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: प्रश्नोत्तरी में अंजलि और रुचिका प्रथम
विज्ञापन
ओजोन परत की रक्षा के लिए पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनें : डॉ. कश्मीर
-जुखाला कॉलेज में ओजोन दिवस पर करवाईं प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में ओजोन दिवस पर स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा विरोधी प्रकोष्ठ, कॅरिअर काउंसलिंग सेल एवं इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में भाषण, प्रश्नोत्तरी और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी के वायुमंडल के समताप मंडल में स्थित एक प्राकृतिक सुरक्षा कवच है, जो सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों के एक बड़े हिस्से को अवशोषित करती है। ओजोन परत की रक्षा केवल सरकार और वैज्ञानिकों की जिम्मेदारी नहीं है। एक जागरूक नागरिक के रूप में हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनें। ऊर्जा की बचत करें, अनावश्यक उपभोग कम करें, पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को अपनाएं और ऐसे उत्पादों के प्रति जागरूक रहें जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ओजोन परत केवल आकाश में मौजूद गैसों की एक परत नहीं है, यह पृथ्वी पर जीवन के लिए एक प्राकृतिक सुरक्षा-कवच है। इसकी रक्षा करना, वास्तव में अपने भविष्य की रक्षा करना है। भाषण प्रतियोगिता में अभव्य पाठक पहले, पलछिन ठाकुर दूसरे और रिमझिम तीसरे स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अंजलि व रुचिका की टीम पहले, अभिषेक व ऋचा की टीम दूसरे और रंजीता, रश्मि की टीम तीसरे स्थान रही। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता ने अंजलि पहले, सिमरन दूसरे और रुचिका तीसरे स्थान पर रही। निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. देवेंद्र, प्रो. रिपन और डॉ. हंसा ने शामिल रहे।