फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rituals, priesthood and astrology workshop started in Dangar Sanskrit College

Bilaspur News: डंगार संस्कृत महाविद्यालय में कर्मकांड, पौरोहित्य व ज्योतिष कार्यशाला शुरू

Mon, 04 May 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 04 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Rituals, priesthood and astrology workshop started in Dangar Sanskrit College
7 मई तक चलेगी कार्यशाला, 40 प्रशिक्षुओं को मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार में 4 मई से 7 मई तक हिमाचल प्रदेश संस्कृत अकादमी की ओर से कर्मकांड, पौरोहित्य एवं ज्योतिष विषय पर चार दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन महाविद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. दीनानाथ शर्मा ने किया।
प्राचार्य डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि यह कार्यशाला प्रदेश सरकार के सौजन्य से आयोजित की जा रही है, जिसमें संस्कृत जगत के सुप्रसिद्ध विद्वान भाग ले रहे हैं। कार्यशाला में लगभग 40 प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में वेदाचार्य डॉ. सन्नी शर्मा, ज्योतिषाचार्य डॉ. रोशन लाल शर्मा, आचार्य ओंकार चंद वशिष्ठ सरस्वती और शास्त्री ओंकार शर्मा मुख्य प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर डॉ. दीनानाथ शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं संस्कृत, संस्कृति और संस्कारों को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संदीप शर्मा ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के समापन अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षा निदेशक (उच्चतर) डॉ. अमरजीत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। प्राचार्य ने कहा कि हिमाचल प्रदेश संस्कृत अकादमी की ओर से इस तरह के आयोजन हर वर्ष करवाए जाते हैं और इस बार यह अवसर डंगार महाविद्यालय को मिलना संस्थान, छात्रों और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed