फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Former employees of boards and corporations should form a joint struggle committee: Chet Ram

बोर्ड, निगमों के पूर्व कर्मचारियों को मिलकर बनानी चाहिए संयुक्त संघर्ष समिति : चेत राम

Thu, 24 Apr 2025 06:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 24 Apr 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
Former employees of boards and corporations should form a joint struggle committee: Chet Ram
- पूर्व कर्मचारी नेता बोले, मांगों को मनवाने के लिए पेंशनरों को इकट्ठा होने का समय आया
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। पूर्व कर्मचारी चेत राम वर्मा और अनिल चड्ढा ने संयुक्त बयान में कहा हैं कि बोर्ड और निगमों के पूर्व कर्मचारियों को मिलकर अपनी मांगों को मनवाने के लिए प्रदेश और जिला स्तरीय संयुक्त संघर्ष समिति बनानी चाहिए। बोर्ड और निगमों के सभी पूर्व कर्मचारियों की मांगे भी एक जैसी है और उद्देश्य भी एक ही हैं। इसलिए अब प्रदेश के समस्त पेंशनरों को इकट्ठा होने का समय आ गया है। तभी हिमाचल के पेंशनर अपनी मांगों को मनवाने के लिए कामयाब हो पाएंगे।


पूर्व कर्मचारी नेताओं ने कहा हैं कि पिछले 9 साल में पिछली सरकार ने भी और अब वर्तमान सरकार ने पेंशनरों को दूसरे दर्जे का नागरिक समझ रखा हैं। पेंशनरों की मांगों के प्रति सभी सरकारों का रवैया उदासीन ही रहा हैं। सरकार में बैठे सभी विधायक अपने वेतन, भत्ते पांच मिनट में मेज थपथपाकर बढ़ा देते हैं। जब कर्मचारियों और पेंशनरों को उनके हक और लंबित आर्थिक लाभों को देने की बारी आती हैं तो सरकार के खजाने खाली हो जाते हैं। प्रदेश के कर्मचारियों के भी अब जागने का समय आ गया है। अन्यथा निकट भविष्य में सरकार आर्थिक संकट का बहाना बनाकर वेतनमान पर भी कट लगा सकती हैं। वर्तमान और पूर्व कर्मचारियों से आग्रह किया है कि सभी अपनी मांगो के प्रति जागरूक रहें। प्रदेश स्तरीय संयुक्त संघर्ष समिति बनाकर अपनी मांगो को मनवाने के लिए पूरे प्रदेश में जन जागरण अभियान चलाकर सरकार के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल बजाएं। सभी को एकत्रित होकर चलने की जरूरत हैं। तभी लंबित आर्थिक लाभ को प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed