{"_id":"6659ba9f8be5684e480d3102","slug":"employees-and-officers-took-oath-to-strengthen-the-democratic-system-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-118166-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कर्मचारियों, अधिकारियों को लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत करने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कर्मचारियों, अधिकारियों को लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत करने की दिलाई शपथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपायुक्त कार्यालय के बचत हॉल में कर्मचारियों और अधिकारियों को लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत करने की शपथ दिलाई। जिले के अन्य कार्यालयों में भी शपथ दिलाई गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने कर्मचारियों को लोकसभा चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ाने, स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने और निर्भीक होकर, धर्म, मूलवंश, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित हुए।