फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अमरपुर में गिरा दो मंजिला रिहायशी स्लेटपोश मकान

अमरपुर में गिरा दो मंजिला रिहायशी स्लेटपोश मकान

Tue, 14 Aug 2018 08:32 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
अमरपुर में गिरा दो मंजिला रिहायशी स्लेटपोश मकान

विज्ञापन
अमरपुर में गिरा दो मंजिला रिहायशी स्लेटपोश मकान
मकान के गिरने से हुआ पांच लाख रुपये का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत के गांव अमरपुर में दो मंजिल रिहायशी स्लेटपोश मकान बारिश के कारण गिर गया है जिसमें लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अगर मकान रात को गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन मकान की दीवारें शाम पांच बजे गिरी हैं। प्रशासन की ओर से तीन दिन तक कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है।
मकान के मालिक तुलसी राम पुत्र गट्टू राम ने बताया कि यह रिहायशी मकान 70 साल पुराना था। कुछ महीने पहले मकान की दीवारों में दरार आने शुरू हो गई थी। इसको लेकर जिलाधीश, एसडीएम घुमारवीं से मकान स्वीकृति की गुहार लगा चुके थे लेकिन आज तक आश्वासनों के अलावा कुछ भी नहीं मिला। पंचायत में उन लोगों का चयन बीपीएल परिवारों में किया गया है जो कि दो-दो मंजिलें पक्की आलीसान कोठियों के मालिक हैं।
विज्ञापन

एसडीएम से अनुरोध किया हैं कि स्वयं मौका करें तब जमीनी सचाई का पता लग सकेगा। मकान के गिरने की सूचना पंचायत प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्य को दी लेकिन दो दिन के बाद उपप्रधान कर्मचंद मौके पर पहुंचा। पंचायत प्रधान व वार्ड सदस्य तीन दिन बीत जाने पर भी मौके पर आने की जहमत नहीं उठा पाए हैं। पंचायत के उपप्रधान ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस गरीब व दलित परिवार को प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एसडीएम घुमारवीं शशीपाल शर्मा ने बताया कि हल्का पटवारी अमरपुर मौके पर जाकर नुकसान की रिपोर्ट देंगे और उसके अनुसार पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाएगी।
---------------
...जारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed