फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   आंगन में कूड़ा-कचरा फैलाने पर दो गुटों में झड़प

आंगन में कूड़ा-कचरा फैलाने पर दो गुटों में झड़प

Sun, 27 Aug 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
आंगन में कूड़ा-कचरा फैलाने पर दो गुटों में झड़प
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)।
बरमाणा थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत पंजगाईं के गांव थड़ में दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में मां और बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। झगड़े की वजह पड़ोसी को आंगन में कूड़ा कचरा फैलाने से रोकना बताया जा रहा है। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बरमाणा पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवा मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी पुलिस में मारपीट को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार पंजगाईं के अमरनाथ पुत्र बंगाली राम ने रविवार को बरमाणा थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि उसके पड़ोसी अकसर उनके आंगन में आकर कूड़ा कचरा फैलाते रहते है। इससे घर में रहने वाली महिलाओं और बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रविवार सुबह भी जब उन्होंने पड़ोसियों को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उसके और परिवार के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इसके बाद पड़ोस के दो लोगों ने अमरनाथ और उसकी मां बरकतू देवी पर हमला कर दिया। इस दौरान उन पर ईंटों और पत्थरों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना का पता चलते ही थाना बरमाणा के एचसी संजीव पुंडीर और प्रदीप ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। इसके बाद घायलों को बिलासपुर ले जाया गया। पीड़ित का कहना है कि इससे पहले भी पड़ोसी उन पर हमला कर चुके है। हमले में दोनों के सिर पर चोटें आई हैं। थाना प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही अमल में लाई जा रही हैं। वहीं दूसरे पक्ष ने भी अमरनाथ और उसके परिवार के खिलाफ थाने में शिकायत पत्र दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed